Rekha Luxury Home: सबकुछ देखा तो भी एक बार जरूर देखें रेखा का घर, दिल जीत लेगी एक-एक लग्जरी

Rekha Luxury Home: सबकुछ देखा तो भी एक बार जरूर देखें रेखा का घर, दिल जीत लेगी एक-एक लग्जरी

Actress Rekha Bungalow Basera Inside Tour: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रेखा जितनी अपनी शानदार एक्टिंग और खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं, उतनी ही चर्चा उनके आलीशान घर की भी होती है. मुंबई के सबसे पॉश इलाकों में शामिल बांद्रा के समुद्र किनारे स्थित उनका बंगला पहली नजर में ही लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेता है. बाहर से देखने में यह जितना सादा लगता है, अंदर की सजावट और शाही अंदाज उतना ही खास है. यही वजह है कि रेखा का घर बॉलीवुड के सबसे चर्चित लग्जरी घरों में गिना जाता है. 

समंदर के किनारे शानदार बंगला

‘बसेरा’ नाम से मशहूर यह बंगला समुद्र के किनारे मौजूद है. इसकी कीमत करीब 100 करोड़ रुपये बताई जाती है. आसपास कई बड़े सितारों के घर होने के बावजूद रेखा का आशियाना अपनी अलग पहचान रखता है. यहां दिखावे से ज्यादा सादगी और शाही स्वाद का खूबसूरत मेल देखने को मिलता है.

Rekha Luxury Home: सबकुछ देखा तो भी एक बार जरूर देखें रेखा का घर, दिल जीत लेगी एक-एक लग्जरी

मुगल शैली और आधुनिक डिजाइन की झलक

घर की सबसे खास बात इसका आर्किटेक्चर है. इसमें पारंपरिक मुगल शैली और आधुनिक डिजाइन का ऐसा मिश्रण देखने को मिलता है, जो इसे बाकी घरों से अलग बनाता है. मुख्य प्रवेश द्वार पर बना आकर्षक ढांचा दूर से ही लोगों का ध्यान खींच लेता है. वहीं सफेद रंग की बाहरी दीवारें न सिर्फ घर को क्लासिक लुक देती हैं, बल्कि गर्मी के मौसम में अंदर का तापमान भी संतुलित रखने में मदद करती हैं. 

इसे भी पढ़ें- Cancer Risk: लगातार 30 मिनट से ज्यादा बैठना बढ़ा सकता है कैंसर का खतरा, नई रिसर्च में दावा, जानें इसकी वजह 

Rekha Luxury Home: सबकुछ देखा तो भी एक बार जरूर देखें रेखा का घर, दिल जीत लेगी एक-एक लग्जरी

शाही महल का फील

घर के अंदर कदम रखते ही ऐसा एहसास होता है जैसे किसी शाही महल में प्रवेश कर रहे हों. दीवारों पर खूबसूरत टेक्सचर और हल्के रंगों की सजावट पूरे माहौल को बेहद सुकूनभरा बना देती है. बड़े-बड़े झरोखे और चौड़ी खिड़कियां प्राकृतिक रोशनी और समुद्र से आने वाली ठंडी हवा को सीधे घर के भीतर पहुंचाती हैं, जिससे हर कमरा खुला और ताजगी से भरा महसूस होता है. 

Rekha Luxury Home: सबकुछ देखा तो भी एक बार जरूर देखें रेखा का घर, दिल जीत लेगी एक-एक लग्जरी

 सजावट को लेकर काफी सजग

रेखा अपने घर की सजावट को लेकर काफी सजग मानी जाती हैं. कहा जाता है कि उन्होंने घर की हर छोटी-बड़ी चीज खुद पसंद की है. लकड़ी की बारीक नक्काशी वाला फर्नीचर, पीतल की सजावटी वस्तुएं, मिट्टी की कलाकृतियां और हाथ से तैयार किए गए शोपीस घर की खूबसूरती को और बढ़ाते हैं. हर कोने में ऐसी चीजें नजर आती हैं जो उनकी कला और पारंपरिक भारतीय हस्तशिल्प के प्रति पसंद को दर्शाती हैं.  घर में भारी रेशमी पर्दे, पुराने दौर के झूमर और एंटीक फर्नीचर इसकी शाही पहचान को और मजबूत बनाते हैं. यहां आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं, लेकिन उनकी प्रस्तुति इतनी संतुलित है कि पारंपरिक आकर्षण कहीं भी कम नहीं पड़ता. यही वजह है कि यह बंगला लग्जरी और भारतीय संस्कृति का बेहतरीन मेल माना जाता है. 

Rekha Luxury Home: सबकुछ देखा तो भी एक बार जरूर देखें रेखा का घर, दिल जीत लेगी एक-एक लग्जरी

हमेशा लाइमलाइट से दूर रहती हैं रेखा

रेखा अपनी निजी जिंदगी को हमेशा लाइमलाइट से दूर रखती हैं और उनके घर में भी यही सादगी झलकती है.  बताया जाता है कि वह सीमित लोगों से ही मुलाकात करती हैं और अपने निजी समय को काफी महत्व देती हैं. ध्यान, संगीत और शांत माहौल उनके रोजमर्रा के जीवन का हिस्सा हैं. शाम के समय समुद्र के किनारे डूबते सूरज का नजारा उनके इस खूबसूरत आशियाने की सबसे खास बातों में से एक माना जाता है.

Rekha Luxury Home: सबकुछ देखा तो भी एक बार जरूर देखें रेखा का घर, दिल जीत लेगी एक-एक लग्जरी

इसे भी पढ़ें- मेंटल हेल्थ सुधारने के लिए इस देश में बन रहे स्पेशल थिएटर, यहां कैसे होता है इलाज?

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!