पूर्णिया में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:21 पुलिस पदाधिकारियों का ट्रांसफर, 7 थानों में नए थानाध्यक्ष; राजनंदनी सिन्हा को महिला थाना भेजा

पूर्णिया में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:21 पुलिस पदाधिकारियों का ट्रांसफर, 7 थानों में नए थानाध्यक्ष; राजनंदनी सिन्हा को महिला थाना भेजा




पूर्णिया में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। जिले के अलग-अलग थानों में तैनात 21 पुलिस पदाधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है। एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन के कार्यालय से जारी आदेश में कहा गया है कि यह फेरबदल पूरी तरह से प्रशासनिक दृष्टिकोण, बेहतर पुलिसिंग और जिले की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए किया गया है। नए पदस्थापन के माध्यम से थानों के कामकाज में गति लाने, लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने और आम नागरिकों के साथ पुलिस के बेहतर समन्वय को प्राथमिकता दी गई है। इन 7 थानों को मिला नया SHO इस फेरबदल के बाद अब पूर्णिया के 7 थानों में नए थानाध्यक्ष बन गए हैं। विजय कुमार गुप्ता को खजांची थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है। पुअनि. विवेक कुमार को मुफ्फसिल और पुअनि. सुमित कुमार को अकबरपुर थाना की कमान सौंपी गई है। राजनंदनी सिन्हा को टीओपी प्रभारी से बदल कर महिला थाना की जिम्मेदारी दी गई है । पुनि. जय प्रकाश सिंह को के.हाट थाने की कमान सौंपी गई है। जबकि पुअनि. सुदीन राम को मधुबनी थाना भेजा गया है। मीरगंज थाने की कमान आदित्य किरण को सौंपी गई है। अंचलों को मिले पर्यवेक्षी पदाधिकारी इन थानाध्यक्षों के अतिरिक्त, कई अन्य पुलिस पदाधिकारियों को अलग-अलग अंचलों में पर्यवेक्षी पदाधिकारी (Supervisory Officer) के रूप में तैनात किया गया है या पुलिस केंद्र, पूर्णिया स्थानांतरित किया गया है। एसएसपी ने दिए निर्देश एसएसपी ने सभी नवनियुक्त थानाध्यक्षों और पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। उन्होंने जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहने और क्षेत्र में गश्ती व्यवस्था को और अधिक मुस्तैद बनाने पर जोर दिया है। लोगों की बढ़ी उम्मीद इस व्यापक फेरबदल के बाद पूर्णिया पुलिस महकमे में नई जिम्मेदारियों को लेकर हलचल तेज हो गई है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि इन प्रशासनिक बदलावों से क्षेत्र में शांति-व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। सभी संबंधित पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान करने का आदेश दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!