हिमाचल पुलिस बैंड प्रभारी विजय कुमार सस्पेंड:फेसबुक से कमाई के आरोप, डिपार्टमेंटल इन्क्वायरी ऑर्डर; हारमनी ऑफ द पाइन्स ने देश-विदेश में रोशन किया नाम

हिमाचल पुलिस बैंड प्रभारी विजय कुमार सस्पेंड:फेसबुक से कमाई के आरोप, डिपार्टमेंटल इन्क्वायरी ऑर्डर; हारमनी ऑफ द पाइन्स ने देश-विदेश में रोशन किया नाम




देश और विदेश में अपनी प्रस्तुतियों से हिमाचल पुलिस का नाम रोशन करने वाले ‘हारमनी ऑफ द पाइन्स’ के प्रभारी विजय कुमार को सस्पेंड कर दिया है। सस्पेंशन के बाद उनके खिलाफ विभागीय जांच बिठा दी गई है। उन पर फेसबुक से कमाई के आरोप लगे हैं। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेशों के अनुसार, विजय कुमार के फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अकाउंट हैं। इनसे वह अर्निंग कर रहे हैं। इसी आधार पर उनके खिलाफ सेंट्रल सिविल सर्विसेज (क्लासिफिकेशन, कंट्रोल एंड अपील) रूल्स, 1965 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेशों में पुलिस लाइन भराड़ी के डीएसपी कमल किशोर को जांच सौंपी गई है। जांच अधिकारी को तीन महीने के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। देशभर में दिलाई थी पहचान हिमाचल पुलिस का यह बैंड 2022 में उस समय राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आया था, जब निजी टीवी चैनल के ‘हुनरबाज’ टैलेंट शो में ‘हारमनी ऑफ द पाइन्स – हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा’ ने देशभर में तीसरा स्थान हासिल किया। इसके बाद बैंड की पूरे देश में सराहना हुई और इसे हिमाचल पुलिस की एक बड़ी उपलब्धि माना गया। विदेशों में भी दी प्रस्तुतियां पुलिस बैंड ने फ्रांस, इटली, कनाडा, सिंगापुर और दुबई समेत कई देशों में भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी हैं। इसके अलावा भी कई बड़े मंचों पर हिमाचल का यह पुलिस बैंड प्रस्तुतियां दे चुका है। प्रदेश के लगभग हर बड़े सरकारी और सार्वजनिक कार्यक्रम में भी यह बैंड आकर्षण का केंद्र रहा है। जानकारी के अनुसार, इन कार्यक्रमों से होने वाली इनकम को पुलिस वेलफेयर फंड में जमा कराया जाता है। पूर्व डीजीपी ने किया था विशेष प्रोत्साहन पूर्व डीजीपी संजय कुंडू के कार्यकाल में ‘हारमनी ऑफ द पाइन्स’ को विशेष रूप से बढ़ावा दिया गया था। उनके नेतृत्व में बैंड को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर प्रदर्शन के अवसर मिले। ऐसे में अब इसी बैंड के प्रभारी के खिलाफ निलंबन और विभागीय जांच की कार्रवाई ने पुलिस महकमे में चर्चा तेज कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!