उदयपुर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर युवक की मौत:निर्माण कार्य के दौरान इकट्ठा किए मिट्टी के ढेर से टकराई बाइक, सिर फटने से मौके पर गई जान
उदयपुर के गोर्वधन विलास थाना क्षेत्र में उदयपुर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह एक बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 6 बजे बलीचा स्थित इंडो अमेरिकन स्कूल के पास हाईवे पर हुआ। हेड कॉन्स्टेबल हेमेन्द्र ने बताया कि हाईवे पर निर्माण कार्य चल रहा है। जहां मिट्टी के ढेर बने हुए हैं। उन्हीं ढेर से युवक टकराते हुए डिवाइडर से जा टकराया। जिससे उसका सिर फट गया और मौके पर ही युवक की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। परिजनों को सूचना देते हुए मृतक के शव को एमबी हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया है। परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। हेलमेट पहना होता तो बच जाती जान पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान निशित (25) पिता बंशीलाल मीणा निवासी खेरवाड़ा पलसिया के रूप में हुई है। उसके कंधे पर एक काले रंग का बैग था। जिसमें एक आधार कार्ड और एक फोटो मिले हैं। संभावना जताई जा रही है कि वह खेरवाड़ा से टीचर भर्ती एग्जाम देने के लिए उदयपुर शहर आ रहा था। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि युवक अगर हेलमेट पहने हुए होता तो उसकी जान बच सकती थी। क्योंकि उसके सिर पर ही गहरी चोट लगी है।
Source link

