खैरुआ सरकार मंदिर में नारियलों का सौदा:पुजारी और भाई पर FIR, भक्तों ने इच्छापूर्ति के लिए बांधे थे नारियल

खैरुआ सरकार मंदिर में नारियलों का सौदा:पुजारी और भाई पर FIR, भक्तों ने इच्छापूर्ति के लिए बांधे थे नारियल




सतना जिले के नागौद स्थित प्रसिद्ध खैरुआ सरकार मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा इच्छापूर्ति के लिए चढ़ाए गए नारियलों को बेचने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मंदिर के पुजारी और उनके भाई के खिलाफ अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 7 हजार रुपये में बेचने का आरोप पुलिस के अनुसार, अकौना-साठिया निवासी बृजराज सिंह परिहार ने शिकायत दर्ज कराई कि मंदिर के पुजारी प्रशांत तिवारी और उनके भाई मोहित तिवारी ने श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए नारियलों को गुपचुप तरीके से 7 हजार रुपये में बेच दिया। नारियल से भरी गाड़ी पकड़ी गई शिकायतकर्ता के मुताबिक, भक्तों ने नारियलों से भरी एक गाड़ी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद पुलिस ने प्राथमिक जांच करते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ अमानत में खयानत का प्रकरण दर्ज किया। एसडीएम हैं मंदिर के रिसीवर जानकारी के अनुसार, न्यायालय ने खैरुआ सरकार मंदिर के संचालन और देखरेख के लिए एसडीएम नागौद को रिसीवर नियुक्त किया है। मंदिर में किसी भी प्रकार की खरीदी-बिक्री या अन्य प्रशासनिक निर्णय उनकी अनुमति के बिना नहीं किए जा सकते। जांच में जुटी पुलिस पुलिस का कहना है कि पुजारी को मंदिर की सामग्री बेचने का अधिकार नहीं है। मामले की जांच जारी है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!