देलावाड़ी घाट में तेल से भरा ट्रक खाई में पलटा:एक की मौत, डायल 112 की टीम ने शव को बाहर निकाला
सीहोर के देलावाड़ी घाट पर इछावर से भोपाल जा रहा खाद्य तेल से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलट गया। हादसे में ट्रक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। ट्रक पलटने के बाद वह अंदर फंस गया था। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 FRV-18 और रेहटी थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। एएसआई ताबिश खान और पायलट कपिल रघुवंशी ने स्थानीय लोगों की मदद से ट्रक में फंसे व्यक्ति को बाहर निकाला। अस्पताल पहुंचने से पहले नहीं बच सकी जान पुलिस और डायल-112 की टीम ने घायल अवस्था में व्यक्ति को वाहन से रेहटी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। डायल-112 टीम की लोगों ने की तारीफ हादसे के बाद मौके पर पहुंची डायल-112 टीम और एएसआई ताबिश खान व पायलट कपिल रघुवंशी ने स्थानीय लोगों की मदद से ट्रक में फंसे व्यक्ति को बाहर निकाला। स्थानीय लोगों ने टीम की तत्परता की सराहना की।
Source link

