सोहना में बदमाश ने सिपाही के हाथ में काटा:कार से मोबाइल और नकदी चोरी कर भागा, पकड़ने गई थी टीम, आरोपी अरेस्ट

सोहना में बदमाश ने सिपाही के हाथ में काटा:कार से मोबाइल और नकदी चोरी कर भागा, पकड़ने गई थी टीम, आरोपी अरेस्ट




गुरुग्राम जिले में सोहना की नट कॉलोनी में एक अपराधी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किया गया। आरोपी ने पुलिसकर्मियों पर हमला किया, उनकी वर्दी फाड़ दी और एक सिपाही की कलाई को दांतों से बुरी तरह काट लिया। पुलिस ने आरोपी साहिल उर्फ लुक्का को मौके से गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। यह घटना तब हुई जब एएसआई सतबीर और सिपाही बजरंग सरकारी वाहन से रात्रि गश्त पर थे। उन्हें ईआरवी-241 से सूचना मिली कि अंबेडकर चौक के पास एक कार से नकदी और मोबाइल चोरी हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए आरोपी के घर तक पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज में एक युवक चोरी करते हुए दिखाई दिया। फुटेज को आसपास के लोगों को दिखाने पर उसकी पहचान नट कॉलोनी, वार्ड नंबर-2 निवासी साहिल उर्फ लुक्का के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, साहिल पहले से ही एक घोषित अपराधी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम उसकी झुग्गी पर पहुंची। आरोप है कि पुलिस को देखते ही साहिल उर्फ लुक्का बाहर आ गया और उसने अचानक पुलिस टीम पर हमला कर दिया। उसने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की और उनकी वर्दी फाड़ दी। इसी दौरान उसने सिपाही अनिल योगी की दाहिनी कलाई पर दांतों से जोर से काट लिया, जिससे वह घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी बदमाश मौके पर दबोचा हमले के बावजूद, पुलिस टीम ने साहस दिखाते हुए आरोपी को मौके पर ही काबू कर लिया। घायल सिपाही को तत्काल उपचार के लिए ले जाया गया। थाना शहर सोहना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!