रेवाड़ी में दंपती ने फंदा लगाकर किया सुसाइड:कमरे में छत पर लगे हुक पर लटके मिले; मिलने गए बेटे ने देखा

रेवाड़ी में दंपती ने फंदा लगाकर किया सुसाइड:कमरे में छत पर लगे हुक पर लटके मिले; मिलने गए बेटे ने देखा




रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा स्थित गांव राजपुरा अलमगीरपुर खतावाली में शनिवार देर रात एक दंपती ने सुसाइड कर लिया। मृतकों की पहचान 50 वर्षीय अशोक कुमार और उनकी 48 वर्षीय पत्नी नीलम के रूप में हुई है। दोनों ने घर के ऊपरी कमरे में छत पर लगे पंखे के हुक से चुन्नी बांधकर फांसी लगा ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल भेज दिया। बेटे को पंखे के हुक पर लटके मिले शव धारूहेड़ा थाना प्रभारी कबूल ने बताया कि परिवार के अन्य सदस्य निचले तल पर रहते थे। शनिवार देर रात करीब 8:30 बजे उनका बेटा ड्यूटी से घर लौटा। वह अपने माता-पिता से मिलने ऊपरी कमरे में गया। कमरे में अंधेरा था। बेटे ने लाइट जलाई तो देखा कि दोनों पति-पत्नी पंखे के हुक से लटके हुए थे। दो बेटे और एक बेटी के माता-पिता थे पुलिस के अनुसार, मृतक दंपती के दो बेटे और एक बेटी हैं। अशोक कुमार मजदूरी करते थे और कथित तौर पर हृदय रोगी थे। पुलिस ने मौके पर छानबीन की, लेकिन कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। एसएचओ कबूल ने यह भी बताया कि परिवार के सदस्यों ने भी आत्महत्या के पीछे की कोई वजह नहीं बताई है। मामले की जांच कर रही पुलिस पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा। मामले की आगे की जांच जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!