कार्तिक आर्यन ने महाकाल की शयन आरती में लगाए हाजिरी:ओडिशा के राज्य मंत्री ने किए भस्म आरती में महाकाल के दर्शन, समिति ने किया स्वागत

कार्तिक आर्यन ने महाकाल की शयन आरती में लगाए हाजिरी:ओडिशा के राज्य मंत्री ने किए भस्म आरती में महाकाल के दर्शन, समिति ने किया स्वागत




बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन सोमवार रात विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। उन्होंने रात्रिकालीन शयन आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया और देश-दुनिया की खुशहाली की कामना की। नीली जींस और सफेद शर्ट पहने कार्तिक आर्यन ने नंदी हॉल में श्रद्धाभाव से हाथ जोड़कर शयन आरती में भाग लिया। आरती के बाद उन्होंने परंपरा के अनुसार नंदी महाराज के कान में अपनी मनोकामना कही और महाकाल की चौखट पर माथा टेककर पूजा-अर्चना की। कार्तिक को देख प्रशंसक उत्साहित दिखाई दिए मंदिर परिसर में जैसे ही श्रद्धालुओं और प्रशंसकों की नजर कार्तिक आर्यन पर पड़ी, उन्हें देखने के लिए उत्साह का माहौल बन गया। हालांकि अभिनेता शांत भाव से दर्शन करने के बाद मंदिर से रवाना हो गए। कार्तिक आर्यन की आगामी फिल्मों में ‘नागजिला’ फैंटेसी कॉमेडी, एक देशभक्ति एक्शन ड्रामा और निर्देशक कबीर खान की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म शामिल है। ‘चंदू चैंपियन’ के बाद यह उनकी अगली स्पोर्ट्स फिल्म होगी। ओडिशा के राज्य मंत्री ने किए भस्म आरती के दर्शन मंगलवार तड़के ओडिशा सरकार के मत्स्य पालन एवं पशु संसाधन विकास तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गोकुला नंदा ने श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर प्रातःकालीन भस्म आरती के दर्शन किए। उन्होंने विधि-विधान से बाबा महाकाल की पूजा-अर्चना कर प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि की कामना की। दर्शन के बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से इंजीनियर शिवकांत पांडे ने उनका स्वागत किया तथा भगवान महाकाल का प्रसाद और सम्मान भेंट किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!