जामताड़ा से गुजरने वाली कई ट्रेनों के रूट बदले:कुंभ, उपासना और मौर्य एक्सप्रेस के रूट बदले, हटिया-पटना एक्सप्रेस 25 सितंबर को रद्द




पूर्व मध्य रेलवे के विभिन्न स्टेशनों पर चल रहे नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। यात्रियों की सुविधा और ट्रेनों के सुचारू परिचालन को देखते हुए रेलवे ने हावड़ा-देहरादून, देहरादून-हावड़ा और संबलपुर-गोरखपुर के बीच चलने वाली ट्रेनों के मार्ग में अस्थायी बदलाव किया है। वहीं, हटिया-पटना एक्सप्रेस की 25 सितंबर से शुरू होने वाली यात्रा को रद्द करने का निर्णय लिया गया है। कुंभ और उपासना एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेंगी रेलवे के अनुसार, 13037 हावड़ा-देहरादून कुंभ एक्सप्रेस 23, 24, 26 और 27 सितंबर 2026 को बदले हुए मार्ग से चलेगी। 13035 हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस की 25 सितंबर की यात्रा और 13036 देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस की 23 और 26 सितंबर की यात्राओं के मार्ग में भी बदलाव किया गया है। इसके अलावा 13038 देहरादून-हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस 22, 24 और 25 सितंबर को संशोधित मार्ग से चलेगी। ये ट्रेनें अब सीतारामपुर-झाझा-किऊल-नवादा-मानपुर-गया-पंडित दीन दयाल उपाध्याय के रास्ते चलेंगी। पहले इनके लिए सीतारामपुर-प्रधानखंता-गया-पंडित दीन दयाल उपाध्याय मार्ग निर्धारित किया गया था। मौर्य एक्सप्रेस भी बदले रूट से चलेगी 15027 संबलपुर-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस 25 से 30 सितंबर और 1 व 2 अक्टूबर 2026 को बदले हुए मार्ग से चलेगी। वहीं 15028 गोरखपुर-संबलपुर मौर्य एक्सप्रेस 26 से 30 सितंबर तथा 2, 3 और 4 अक्टूबर को संशोधित मार्ग से चलेगी। दोनों ट्रेनों का नया मार्ग जसीडीह-देवघर-दुमका-भागलपुर-मुंगेर-बरौनी होगा। पहले इन ट्रेनों को जसीडीह-किऊल-मुंगेर-बरौनी के रास्ते चलाने की योजना थी। हटिया-पटना एक्सप्रेस की यात्रा रद्द नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 18622 हटिया-पटना एक्सप्रेस की 25 सितंबर 2026 को शुरू होने वाली यात्रा रद्द कर दी गई है। रेलवे ने पहले इस ट्रेन को बदले हुए मार्ग से चलाने का निर्णय लिया था, लेकिन अब परिचालन संबंधी परिस्थितियों को देखते हुए इसकी यात्रा रद्द कर दी गई है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन के परिचालन और मार्ग की स्थिति की जानकारी रेलवे के अधिकृत माध्यमों से जरूर ले लें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!