कोटपूतली में 5 दिन से रुक-रुककर बारिश:शुक्रवार सुबह 9 बजे तक 10 एमएम वर्षा दर्ज, किसानों को खेतों में पानी नहीं भरने देने की सलाह

कोटपूतली में 5 दिन से रुक-रुककर बारिश:शुक्रवार सुबह 9 बजे तक 10 एमएम वर्षा दर्ज, किसानों को खेतों में पानी नहीं भरने देने की सलाह




कोटपूतली क्षेत्र में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पिछले पांच दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश ने भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बड़ी राहत दी है। शुक्रवार सुबह 10 एमएम बारिश दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया और तापमान में भी गिरावट महसूस की गई। लगातार हो रही वर्षा से ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। समय पर हुई बारिश को कृषि के लिहाज से बेहद लाभकारी माना जा रहा है। खेतों में पर्याप्त नमी बनने से खरीफ फसलों की बढ़वार बेहतर होने की उम्मीद है। बारिश के बाद किसानों ने राहत की सांस ली है और अच्छी पैदावार की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, कुछ निचले इलाकों और प्रमुख सड़कों पर पानी भरने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा। कृषि विभाग ने जलभराव रोकने की दी सलाह कोटपूतली-बहरोड़ के जिला कृषि उपनिदेशक डॉ. रामजी लाल यादव ने किसानों को सलाह दी है कि वे खेतों में पानी जमा न होने दें। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त पानी की निकासी के लिए खेतों में नालियां बनाना जरूरी है। इससे जलभराव की समस्या नहीं होगी, फसलों की जड़ों को नुकसान से बचाया जा सकेगा और रोग लगने की संभावना भी कम होगी। अगले कुछ दिन और सक्रिय रहेगा मानसून उप जिला कलेक्टर ओमप्रकाश सहारण ने बताया कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार जिले में अगले कुछ दिनों तक मानसून सक्रिय बना रहेगा। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। प्रशासन ने लोगों से जलभराव वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने और आवश्यक सतर्कता के साथ आवागमन करने की अपील की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!