जोधपुर के बालेसर में भाजपा के रूपसिंह निर्विरोध ​डिप्टी-चेयरमैन निर्वाचित:मथानिया और तिंवरी में दोनों दलों ने घोषित किया प्रत्याशी; 4 में बीजेपी और 2 में कांग्रेस का अध्यक्ष




जोधपुर जिले की 6 नगर पालिकाओं में आज वाइस चेयरमैन का चुनाव होना है। इसे लेकर नामांकन हो गया है। बालेसर में भाजपा के रूपसिंह इंदा निर्विरोध डिप्टी चेयरमैन निर्वाचित हुए है। जिले की मथानिया, तिंवरी, बालेसर सत्ता, भोपालगढ़, पिपाड़ सिटी और बिलाड़ा नगर पालिका में पालिका उपाध्यक्ष चुने जाएंगे। इनमें मथानिया और तिंवरी में दोनों दलों ने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर नामांकन भरवा ​​दिए है। इधर, सोमवार को इन 6 नगर पालिकाओं में हुए अध्यक्ष के चुनाव में 4 में बीजेपी और 2 में कांग्रेस का अध्यक्ष चुना जा चुका है। मथानिया और तिंवरी में प्रत्याशियों ने भरा नामांकन जिले की मथानिया और तिंवरी नगर पालिका में प्रत्याशियों के नामों की घोषणा होने के बाद नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर दी है। मथानिया नगर पालिका के लिए कांग्रेस ने जितेंद्र और भाजपा ने भरत चारण को उपाध्यक्ष पद के लिए चुना है। वहीं तिंवरी नगर पालिका में वाइस चेयरमैन के लिए बीजेपी से समुदेवी और कांग्रेस से सेवाराम ने नामांकन भरा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!