2 महिला कांग्रेस पार्षद भाजपा में शामिल:दल्लीराजहरा नगर पालिका की वार्ड-5 और वार्ड-13 की पार्षदों ने थामा भाजपा का दामन

2 महिला कांग्रेस पार्षद भाजपा में शामिल:दल्लीराजहरा नगर पालिका की वार्ड-5 और वार्ड-13 की पार्षदों ने थामा भाजपा का दामन




बालोद के दल्लीराजहरा नगर पालिका में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। वार्ड-5 की पार्षद पुसई साहू और वार्ड-13 की पार्षद अनिता सोनवानी ने कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली। दोनों पार्षदों ने भाजपा मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू के नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता ली। इस मौके पर भाजपा जिला प्रभारी संध्या परघनिया, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख, पूर्व जिला अध्यक्ष पवन साहू, राकेश यादव, मंडल प्रभारी मनीष झा और महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री शीतल नायक समेत कई नेता मौजूद रहे। सभी ने भाजपा का गमछा पहनाकर दोनों पार्षदों का स्वागत किया। भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर लिया फैसला पुसई साहू और अनिता सोनवानी ने कहा कि वे भाजपा की रीति-नीति और विकासवादी सोच से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुई हैं। उनका कहना है कि भाजपा के साथ जुड़कर वे नगर के विकास और जनता की सेवा में अधिक प्रभावी भूमिका निभा सकेंगी। कांग्रेस पर साधा निशाना भाजपा जिला महामंत्री सौरभ लुनिया ने कहा कि कांग्रेस के पार्षद लगातार भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस परिवारवाद की राजनीति में उलझी हुई है और पार्टी में अब मजबूत नेतृत्व नहीं बचा है। संगठन मजबूत होने का दावा भाजपा नेताओं ने कहा कि दोनों पार्षदों के शामिल होने से दल्लीराजहरा नगर में संगठन और मजबूत होगा तथा विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू ने विश्वास जताया कि दोनों पार्षद भाजपा की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने और नगर के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएंगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!