जयपुर में खाली प्लॉट में मिला युवक का शव:पास में मिला इंजेक्शन और सिरिंज, किशनगढ़ का रहने वाला था; जांच में जुटी पुलिस

जयपुर में खाली प्लॉट में मिला युवक का शव:पास में मिला इंजेक्शन और सिरिंज, किशनगढ़ का रहने वाला था; जांच में जुटी पुलिस




जयपुर के हरमाड़ा थाना क्षेत्र के बेनाड़ स्थित रिद्धि-सिद्धि नगर में बुधवार रात एक खाली प्लॉट में युवक का शव मिला। सूचना मिलने पर हरमाड़ा थाना प्रभारी नरेंद्र भड़ाणा पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस को शव के पास से एक इंजेक्शन और सिरिंज भी मिली है, जिसे जांच के लिए कब्जे में ले लिया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान किशनगढ़ (अजमेर) निवासी युवक के रूप में हुई है। शव के पास इंजेक्शन मिलने से मामला ड्रग ओवरडोज का भी होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। फिलहाल मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। हरमाड़ा थाना पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही अन्य साक्ष्य भी जुटा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!