Indore MPIDC Executive Engineer Arrested
इंदौर की भंवरकुआं थाना पुलिस ने फर्जी अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) जारी करने के बहुचर्चित मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम (MPIDC) के तत्कालीन प्रभारी कार्यपालन यंत्री को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पद का दुरुपयोग कर गैस
.
टीआई संतोष दूधी ने बताया कि फरियादी जीवन रघुवंशी ने एमपीआईडीसी के क्षेत्रीय कार्यालय, इंदौर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि अवंतिका गैस एजेंसी के लिए एक फर्जी एनओसी जारी की गई, जिसके आधार पर आगे की प्रक्रिया पूरी की गई। विभागीय जांच में प्रथम दृष्टया शिकायत सही पाए जाने के बाद मामला भंवरकुआं थाने भेजा गया, जहां संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने मार्तंड सिरोलिया पुत्र प्रेम प्रकाश सिरोलिया, निवासी त्रिवेणी अपार्टमेंट, रोहित नगर फेज-2, शाहपुरा (भोपाल) को गिरफ्तार किया। घटना के समय वह एमपीआईडीसी के क्षेत्रीय कार्यालय, इंदौर में प्रभारी कार्यपालन यंत्री के पद पर पदस्थ था।
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि फर्जी एनओसी किस परिस्थितियों में जारी की गई, इसमें किन अधिकारियों या कर्मचारियों की भूमिका रही और इससे किसे लाभ पहुंचाया गया। साथ ही मामले से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि विवेचना के दौरान यदि अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले में कई महत्वपूर्ण तथ्यों के सामने आने की संभावना जताई जा रही है।

