भीलवाड़ा में जीजा ने साली को मारी गोली; मौत:सबूत मिटाने की कोशिश करते पकड़ा, बंदूक भी बरामद; डेढ़ साल से बहन के साथ रहती थी

भीलवाड़ा में जीजा ने साली को मारी गोली; मौत:सबूत मिटाने की कोशिश करते पकड़ा, बंदूक भी बरामद; डेढ़ साल से बहन के साथ रहती थी




भीलवाड़ा में पारिवारिक विवाद के चलते एक जीजा ने अपनी ही 18 साल की साली की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के करीब दो घंटे के भीतर ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई बंदूक भी बरामद कर ली गई है। यह घटना बनेड़ा थाना क्षेत्र के आमली कला गांव की है। संदिग्ध मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस थानाप्रभारी ओमप्रकाश कसानिया ने बताया कि शुक्रवार देर शाम आमली गांव में किशन कालबेलिया के घर उसकी साली की संदिग्ध हालात में मौत होने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो घर में 18 साल की रेखा का शव मिला। पुलिस ने मौके की जांच की तो सामने आया कि घटना गुरुवार रात करीब साढ़े 9 बजे की है। रेखा की दुनाली बंदूक से गोली मारकर हत्या की गई थी। शुरुआती जांच में पता चला कि वारदात को उसके जीजा किशन कालबेलिया ने अंजाम दिया। शव ठिकाने लगाने की कोशिश कर रहा था आरोपी पुलिस के अनुसार वारदात के बाद आरोपी सबूत मिटाने की कोशिश कर रहा था। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया कि वह शव को ठिकाने लगाने की फिराक में था। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने अलग-अलग जगह दबिश दी और घटना सामने आने के करीब दो घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई दुनाली बंदूक भी जब्त कर ली। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। बहन और जीजा के साथ रहती थी रेखा प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि बीलिया निवासी रेखा डेढ़ साल से अपनी बहन सीता और जीजा किशन के परिवार के साथ रहती थी। पुलिस ने मृतका के पिता पप्पू की रिपोर्ट पर किशन कालबेलिया के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्रथम दृष्टया हत्या का कारण पारिवारिक विवाद माना जा रहा है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पूरे मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!