रायबरेली में शटरिंग मजदूर का शव झाड़ियों में मिला:गणेशगंज बाईपास के पास मिला शव, पत्नी ने हत्या का आरोप लगाया

रायबरेली में शटरिंग मजदूर का शव झाड़ियों में मिला:गणेशगंज बाईपास के पास मिला शव, पत्नी ने हत्या का आरोप लगाया




रायबरेली जिले के सलोन कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह गणेशगंज बाईपास के पास झाड़ियों के पीछे एक शटरिंग मजदूर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान ग्राम रग्घू पुर निवासी शिवकेश उर्फ गुड्डन पासी, पुत्र विशराम, के रूप में हुई है। वह शटरिंग मजदूर के रूप में काम कर परिवार का भरण-पोषण करता था। शव मिलने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था। पत्नी ने लेन-देन और पुरानी रंजिश को बताया वजह मृतक की पत्नी ने कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पैसों के लेन-देन और पुरानी रंजिश को लेकर उनके पति का कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। पत्नी का आरोप है कि इसी रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस इन आरोपों को गंभीरता से लेकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई घटना की सूचना पर पहुंची सलोन कोतवाली पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट होंगे। साथ ही, परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों और सभी पहलुओं की गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!