चेकिंग के दौरान तमंचा-कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार:अमेठी में तमंचा और 2 जिंदा कारतूस के साथ युवक पकड़ा
अमेठी पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में जायस थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक बदमाश को तमंचा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देश पर अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जायस पुलिस को यह सफलता मिली। पुलिस टीम वांछितों की तलाश, इलाके की निगरानी और संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं व वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर आरोपी जान मोहम्मद पुत्र सहामत को आज सुबह 10 बजे गिरफ्तार किया गया। जान मोहम्मद चकममहा मजरे बोझी भूलामऊ थाना जायस, अमेठी का रहने वाला है और उसकी उम्र 23 साल है। तलाशी लेने पर उसके पास से एक तमंचा और 315 बोर के दो जिंदा कारतूस मिले। जायस पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, जान मोहम्मद का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ मुकदमा संख्या 86/26, धारा 303(2), 317(2) बीएनएस थाना जायस में दर्ज है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रजोल सिंह, उपनिरीक्षक हरीराम और सिपाही धीरज कुमार शामिल थे।
Source link

