खगड़िया में वज्रपात से एक की मौत, 2 झुलसीं:भैंस और 2 गायों समेत कई पशुओं की भी गई जान

खगड़िया में वज्रपात से एक की मौत, 2 झुलसीं:भैंस और 2 गायों समेत कई पशुओं की भी गई जान




खगड़िया में सोमवार शाम हुई तेज बारिश और मेघगर्जन के दौरान वज्रपात ने भारी तबाही मचाई। अलग-अलग घटनाओं में एक पशुपालक की मौत हो गई और दो महिलाएं झुलस गईं। इसके अतिरिक्त, एक भैंस और दो गायों सहित कई पशुओं की भी जान चली गई। परबत्ता प्रखंड के भरसो पंचायत स्थित भरसो गांव निवासी नवीन राय (62) अपने खेत में पशु चरा रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज बारिश और वज्रपात हुआ, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में उनके साथ मौजूद एक भैंस के बच्चे की भी जान चली गई। बेलदौर प्रखंड के सकरोहर पंचायत स्थित धड़क्का सिंह बासा में सोमवार शाम करीब पांच बजे धान की रोपाई कर घर लौट रही पिंकी देवी (50 वर्ष) और गुलेना देवी (36 वर्ष) आकाशीय बिजली की चपेट में आकर झुलस गईं। ग्रामीणों ने उन्हें तत्काल बेलदौर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ. बिनोद यादव ने बताया कि दोनों महिलाओं की स्थिति खतरे से बाहर है। 2 गायों की वज्रपात की चपेट में आने से मौत कुल्हड़िया पंचायत के सलारपुर गांव में किसान कन्हैया यादव की दो गायों की भी वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई। इसी तरह, बेलदौर प्रखंड के मुरली गांव में भी एक भैंस की मौत हो गई। पशुपालक अमित कुमार ने बताया कि उनकी भैंस सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे मुरली गांव के उत्तर स्थित मंडिलवा बहियार में चर रही थी, तभी ठनका गिरने से उसकी मौत हो गई। सरकारी सहायता राशि उपलब्ध कराने की मांग परबत्ता थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम को घटनास्थल पर भेज दिया गया है। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। पशुपालक अमित कुमार ने पशुचिकित्सा पदाधिकारी को आवेदन देकर प्रशासन से सरकारी सहायता राशि उपलब्ध कराने की मांग की है। जिला प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों, पेड़ों और खेतों में जाने से बचने की अपील की है ताकि वज्रपात की घटनाओं से बचा जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!