NEET UG 2026 काउंसलिंग का आगाज, रजिस्ट्रेशन के वक्त इन बातों का रखें ध्यान

NEET UG 2026 काउंसलिंग का आगाज, रजिस्ट्रेशन के वक्त इन बातों का रखें ध्यान


NEET UG counselling 2026: एमबीबीएस, बीडीएस और बीएससी नर्सिंग समेत दूसरे मेडिकल कोर्स में एडमिशन लेने वाले उम्मीदवारों के लिए 5 अगस्त से नीट यूजी काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है. मेडिकल काउंसलिंग कमेटी 5 अगस्त को दोपहर 1:00 बजे से राउंड-1 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होने लगे हैं. योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे.

एमसीसी की यह काउंसलिंग 15 प्रतिशत ऑल इंडिया कोटा, एम्स, जेआईपीएमईआर, ईएसआईसी, केंद्रीय विद्यालय, डीम्ड यूनिवर्सिटी और दूसरे भाग लेने वाले इंस्टीट्यूट में एडमिशन के लिए आयोजित की जाती है. वहीं 85 प्रतिशत राज्य कोटा की सीटों के लिए उम्मीदवारों को संबंधित राज्य की काउंसलिंग वेबसाइट पर अलग से रजिस्ट्रेशन करना होगा. 

यह रहेगा राउंड-1 का शेड्यूल 

राउंड- 1 के लिए रजिस्ट्रेशन आज यानी 5 अगस्त से शुरू होकर 12 अगस्त तक चलेगा. फीस जमा करने की अंतिम समय सीमा 12 अगस्त शाम 6 बजे निर्धारित की गई है.  इसके बाद 6 अगस्त से 13 अगस्त तक चॉइस फिलिंग होगी, जबकि 12 अगस्त को शाम 4 बजे से 13 अगस्त को सुबह 11 बजे के बीच उम्मीदवार अपनी पसंद लॉक कर सकेंगे. सीट आवंटन की प्रक्रिया 13 और 16 अगस्त तक चलेगी और 17 अगस्त को राउंड-1 का रिजल्ट जारी किया जाएगा सीट मिलने वाले उम्मीदवारों को 16 और 22 अगस्त के बीच संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा. 

रजिस्ट्रेशन का तरीका 

  • काउंसलिंग में शामिल होने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एमसीसी के ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in  पर जाए.
  • उसके बाद नीट काउंसलिंग 2026 रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें.
  • नीट यूजी 2026 से जुड़ी जरूरी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें.
  • निर्धारित काउंसलिंग फीस और सिक्योरिटी डिपॉजिट का ऑनलाइन पेमेंट करें.
  • अब लॉगिन कर अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स चुनें.
  • तय समय के अंदर अपनी चॉइस लॉक करें
  • अब सीट आवंटन रिजल्ट जारी होने के बाद आवंटित कॉलेज में निर्धारित तारीख पर रिपोर्ट करें.

ये भी पढ़ें-JNU Fee Last Date: जेएनयू की पहली मेरिट लिस्ट जारी, जानें कब तक जमा होगी फीस?

रजिस्ट्रेशन से पहले यह डॉक्यूमेंट रखें तैयार 

  • नीट यूजी स्कोरकार्ड
  • नीट यूजी एडमिट कार्ड
  • 10वीं की मार्कशीट और जन्मतिथि प्रमाणपत्र
  • 12वीं की मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट
  • वैध फोटो आईडी
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • एससी, एसटी, ओबीसी, एनसीएल, ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र (अगर लागू हो)
  • पीडब्ल्यूबीडी प्रमाण पत्र  (अगर लागू हो)
  • डोमिसाइल प्रमाण पत्र
  • एनआरआई कोटा के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट  (अगर लागू हो) 

इस साल काउंसलिंग में क्या बदला?

नीट यूजी 2026 काउंसलिंग में इस बार कई नई सुविधा जोड़ी गई. उम्मीदवारों को फ्रिज और फ्लोट का ऑप्शन दिया गया है, जो उम्मीदवार अपनी आवंटित सीट स्वीकार करना चाहते हैं, वह फ्रिज का ऑप्शन चुन सकते हैं. वही बेहतर सीट मिलने की उम्मीद रखने वाले उम्मीदवार फ्लोट ऑप्शन चुनकर अगले राउंड में हिस्सा ले सकते हैं. ऐसे उम्मीदवारों के लिए डाक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन ऑनलाइन किया जाएगा और हर राउंड में कॉलेज जाकर रिपोर्ट करने की जरूरत नहीं होगी. इसके अलावा सीट छोड़ने की प्रक्रिया भी पूरी तरह ऑनलाइन कर दी गई है. एनआरआई कोटे के डॉक्यूमेंट का वेरिफिकेशन भी डिजिटल माध्यम से होगा. एमसीसी ने डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, साइबर सुरक्षा और शिकायत निवारण व्यवस्था को भी पहले से ज्यादा मजबूत बनाया है.

ये भी पढ़ें-भारतीय डाक विभाग में ड्राइवर के पदों पर भर्ती, 10वीं पास के लिए मौका 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!