अमृतसर में फंदे पर लटका मिला लड़का:पिता ने कहा- न किसी से दुश्मनी, न पढ़ाई को लेकर कभी डांटा, जांच की जाए




अमृतसर के फेजपुरा में 12 वर्षीय लड़के की मौत का मामला सामने आया है। मृतक बच्चे की पहचान किशन के रूप में हुई है। उसके पिता अशोक पाल के मुताबिक, किशन घर में फंदे पर लटका हुआ मिला। उसके गले में चुन्नी बंधी हुई थी। अशोक पाल ने बताया कि वह दुकान पर नॉन-वेज का काम करते हैं। वह रोजाना दोपहर करीब 12 बजे काम पर चले जाते हैं और रात 12 बजे के आसपास वापस आते हैं। किशन उनका इकलौता बेटा था। पिता के मुताबिक, किशन की उम्र करीब 12 साल थी और उसका कद भी छोटा था। इसी वजह से उन्हें यह बात समझ नहीं आ रही कि आखिर उसने खुद ऐसा कदम कैसे उठाया। परिवार यह भी स्पष्ट नहीं कर पा रहा कि यह आत्महत्या का मामला है या इसके पीछे कोई दूसरी वजह है। अशोक पाल ने बताया कि किशन कभी-कभी अपनी मर्जी से स्कूल जाता था। पढ़ाई को लेकर उसे परिवार की तरफ से कभी कोई डांट नहीं पड़ी थी। पिता ने रंजिश या विवाद से किया इनकार पिता ने किसी तरह की रंजिश या विवाद से भी इनकार किया है। उनका कहना है कि उनकी किसी से दुश्मनी नहीं है और पिछले दो-तीन साल में किसी के साथ कोई लड़ाई-झगड़ा या विवाद भी नहीं हुआ। परिवार ने निष्पक्ष जांच की मांग की घटना के बाद परिवार ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। परिवार का कहना है कि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि 12 वर्षीय किशन की मौत किन परिस्थितियों में हुई। परिवार चाहता है कि पुलिस हर पहलू की जांच करे और घटना की वास्तविक वजह सामने लाई जाए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!