जोधपुर शहर में घूम रहे बेसहारा गोवंशों को पकड़ा:पशु मालिकों ने किया विरोध; नगर निगम की चेतावनी सख्त कार्रवाई होगी
जोधपुर नगर निगम की ओर से शहर में घूम रहे बेसहारा गोवंश को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को भी निगम की और से सरदारपुरा, नेहरू पार्क समेत आस पास इलाकों में कार्रवाई की गई। इस दौरान पशु मालिकों ने इसका विरोध भी किया। वहीं नगर निगम की और से चेतावनी भी दी गई है कि खुले में गोवंश को छोड़ने पर सख्त कार्रवाई होगी। 15 गोवंश को पकड़ा जानकारी के अनुसार शुक्रवार को नगर निगम जोधपुर निराश्रित पशु नियंत्रण दल द्वारा आयुक्त राहुल जैन के निर्देशानुसार सीएसआई मदन सिंह परिहार के नेतृत्व में सरदारपुरा, नेहरू पार्क, मेहता चोराहा, महावीर काम्प्लेक्स के आस पास इलाके में कार्रवाई की गई। इस दौरान जोन प्रभारी राकेश परिहार द्वारा विशेष कार्यवाही कर कुल 15 बेसहारा गोवंश को पकड़ा गया। इस दौरान पशु मालिकों द्वारा विरोध भी किया गया। ऐसे में एरिया प्रभारी मौके पर पहुंचे और समझाइश की। शहर में लगातार चल रही है कार्रवाई दरअसल, बेसहारा गोवंश को लेकर शिकायत मिल रही थी। इसके बाद नगर निगम की और से शहर में अभियान चलाया गया। अब तक शहर में कई जगह इसे लेकर कार्रवाई हो चुकी है। पशु मालिकों से जुर्माना वसूल कर इन गोवंशों को छोड़ा जा रहा है। इसके साथ ही सख्त हिदायत दी जा रही है कि दोबारा खुले में गोवंश मिलने पर सख्त एक्शन लिया जाएगा।
Source link

