भागलपुर- तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग को मारी टक्कर:मायागंज में इलाज के दौरान मौत, सब्जी लाने बाजार जा रहे थे; 2 युवक भी घायल
भागलपुर में तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी। इलाज के दौरान मायागंज में बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान मोमलखा निवासी वकील मंडल (70) के तौर पर हुई है। घटना NH-80 पर सबौर थाना क्षेत्र की है। ‘सब्जी लाने बाजार जा रहे थे’ मृतक के बेटे दीपेश मंडल ने बताया कि पिताजी अपने घर से बाजार जाने निकले थे। रास्ते में हादसे के शिकार हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने के बाद परिवार के लोग भी पहुंचे। लगातार उनकी हालत बिगड़ती चली गई। काफी कोशिश के बाद भी उनकी जान नहीं बची। खेतीबाड़ी से घर चलता था वकील मंडल खेती-किसानी का काम करते थे। इसी के जरिए अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। मौत के बाद घर में कोहराम मच गया है। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। बाइक सवार युवक भी घायल जानकारी के मुताबिक हादसे में बाइक 2 युवक भी घायल हुए हैं। इलाज के लिए अस्पातल में एडमिट कराया गया है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
Source link

