Unnao Bar Association Election 2026

Unnao Bar Association Election 2026


विशाल मौर्य| उन्नाव5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उन्नाव बार एसोसिएशन चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई थी अध्यक्ष, महामंत्री, उपाध्यक्ष सहित विभिन्न पदों के लिए कुल 57 अधिवक्ताओं ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। अध्यक्ष और महामंत्री पद पर छह-छह प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी पेश की है।

मंगलवार को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दावेदारों की अंतिम प्रकाशन सूची जारी होगी।

बार काउंसिल के निर्देश पर एल्डर कमेटी की देखरेख में सोमवार सुबह 10 बजे से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई थी। प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ नामांकन स्थल पर पहुंचे और निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपने पर्चे दाखिल किए।

अध्यक्ष पद के लिए दीप नारायण त्रिवेदी, नरेंद्र कुमार अवस्थी, राम किशोर पाल, राम कुमार दिनकर, रतींद्र प्रताप सिंह और सुशील कुमार शुक्ल ने नामांकन कराया है। वहीं, महामंत्री पद पर आनंद कुमार सिंह उर्फ बूटा सिंह, गुलाब सिंह द्वितीय, राहुल सिंह यादव, सिद्धांत अवस्थी, सुनील कुमार पांडेय और विष्णु राम पांडेय ने अपना पर्चा दाखिल किया।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए चंद्रिका प्रसाद बाजपेयी, पंकज कुमार श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार निगम द्वितीय, प्रदीप कुमार शुक्ला, प्रदीप कुमार शुक्ला पिंटू और सर्वेश कुमार गुप्ता ने नामांकन किया। उपाध्यक्ष पद के लिए ज्योत्सना गोयल, महजबी बेगम और प्रतिभा वर्मा ने दावेदारी पेश की है।

कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए आकाश कश्यप, आलोक कुमार वर्मा, कुलदीप दुबे और मनीष मिश्रा ने नामांकन किया। कोषाध्यक्ष पद पर ज्योति तिवारी और शशि प्रभा सिंह ने पर्चे दाखिल किए हैं।

संयुक्तमंत्री प्रशासन पद के लिए अंकित तिवारी और नंद कुमार राज ने नामांकन कराया। पुस्तकालय पद पर सोनिका और रश्मि सिंह सेंगर ने पर्चे दाखिल किए। संयुक्तमंत्री प्रकाशन पद के लिए आलोक कुमार वर्मा और मोहम्मद आसिफ ने दावेदारी पेश की है।

इसके अतिरिक्त, वरिष्ठ और कनिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी के विभिन्न पदों के लिए भी कई अधिवक्ताओं ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। हालांकि, कनिष्ठ महिला सदस्य पद के लिए सोमवार को कोई नामांकन नहीं हुआ। मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच, नाम वापसी और मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। मतदान 18 अगस्त को कराया जाएगा।

नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इसी दिन प्रत्याशियों को नाम वापस लेने का अवसर मिलेगा और अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद चुनाव मैदान में बचे प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। 18 अगस्त को मतदान कराया जाएगा।

नामांकन प्रक्रिया एल्डर कमेटी के चेयरमैन बालकृष्ण बाजपेई, चुनाव अधिकारी प्रकाश कुमार निगम तथा सदस्य विजय कुमार शुक्ल बहेला और रश्मि मोहन अग्निहोत्री की देखरेख में संपन्न हुई। इस दौरान वर्तमान अध्यक्ष गिरीश कुमार मिश्र ने भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। चुनाव प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाएं सामान्य रहीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!