Sukhbir Singh Badal Attack in Nanded

Sukhbir Singh Badal Attack in Nanded


गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचे सुखबीर बादल।

महाराष्ट्र के नांदेड में गुरुद्वारा माता साहिब में हमले के बाद गुरुवार को शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष व पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल लाया गया। सुखबीर बादल के दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने पर बिक्रम सिं

.

उन्हें दोपहर को ही सर्जरी के बाद नांदेड़ अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था। सुखबीर के हाथ पर कृपाण से करीब 5 सेंटीमीटर का कट लगा था। डॉक्टरों ने उन्हें 8 से 9 टांके लगाए।

अस्पताल से निकलने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि मैं पंजाब में अशांति नहीं फैलने दूंगा। ऐसा कभी नहीं होने दूंगा। मेरे पिता जब तक सीएम रहे, कभी ऐसा नहीं होने दिया। मुझ पर कितने भी हमले हो जाएं, मैं डरने वाला नहीं हूं। जिस पर गुरु का हाथ है, उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।

वहीं आरोपी निहंग जसपाल सिंह ने पुलिस पूछताछ में बड़ा खुलासा किया है। उसने कहा कि उसे सुखबीर बादल पर हमला करने का आदेश वाहेगुरु से मिला था। जब वह गुरुद्वारे में प्रार्थना कर रहा था, तभी उसके मन में सुखबीर बादल पर हमला करने का विचार आया।

पूछताछ में आरोपी निहंग जसपाल सिंह ने दावा किया कि उसने यह हमला अचानक किया और इसके पीछे किसी बाहरी व्यक्ति की मदद नहीं थी।

आरोपी निहंग जसपाल सिंह, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

निहंग ने कृपाण से किया था हमला सुखबीर बादल पर बीते कल (13 अगस्त) हमला हुआ। आरोपी निहंग जसपाल सिंह ने सुखबीर बादल के सामने आते ही अपनी कृपाण निकालकर उनकी छाती की तरफ वार किया, लेकिन सुखबीर बादल ने अपना हाथ आगे कर दिया, जिसकी वजह से कृपाण छाती तक नहीं पहुंची और बाजू में घाव हो गया।

हमलावर निहंग दूसरा वार करता, तब तक महाराष्ट्र पुलिस की स्पेशल प्रोटेक्शन यूनिट के इंस्पेक्टर संतोष वैजनाथ केंद्रे ने अपना हाथ आगे किया। जिससे उन्हें भी चोट लगी लेकिन हमलावर को काबू कर लिया गया। अब तक की पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि निहंग सुखबीर की छाती पर हमला कर हत्या करने की कोशिश में था।

नांदेड़ के एसपी निलाभ रोहन ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद अभी तक की पूछताछ में उसने कहा कि वह पंजाब में नशे को लेकर गुस्से में था। इसीलिए उसने सुखबीर बादल पर हमला किया।

अस्पताल में भर्ती इंस्पेक्टर संतोष वैजनाथ केंद्रे से सुखबीर सिंह बादल की पत्नी हरसिमरत कौर ने मुलाकात की।

इंस्पेक्टर संतोष वैजनाथ से मिलीं हरसिमरत कौर सुखबीर सिंह बादल की पत्नी हरसिमरत कौर हमले के दौरान उनकी जान बचाने वाले इंस्पेक्टर संतोष वैजनाथ केंद्रे से मिलीं। उन्होंने एक पोस्ट कर लिया- संतोष, आपने सुखबीर जी और हमलावर के बीच मानव ढाल बनकर अपनी जान जोखिम में डालते हुए रक्षा की। आपने यह दिखाया कि वर्दी पहनने का असली मतलब क्या होता है- खुद से पहले कर्तव्य को रखना और डर से पहले साहस को चुनना।

सुखबीर बादल ने कोर्ट से मांगी व्यक्तिगत पेशी से छूट वहीं मानहानि केस में सुखबीर सिंह बादल ने व्यक्तिगत पेशी से छूट मांगी है। उन्होंने अपने वकील के माध्यम से चंडीगढ़ कोर्ट में एप्लीकेशन दायर की है। जिसमें कहा गया है कि गुरुवार को महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक गुरुद्वारे के पास हुए हमले में घायल हो गए। उनके हाथ पर चोट आई है। इसी वजह से वह आज (14 अगस्त को) कोर्ट में पेश होने में असमर्थ हैं।

जांच में आरोपी के बारे में ये खुलासे हुए…

  • लॉ की पढ़ाई की, फिर स्नैक्स की दुकान चलाई: क्राइम ब्रांच की जांच में यह बात सामने आई है कि जसपाल सिंह ने कानून (लॉ) की पढ़ाई की थी। पुणे में रहने के दौरान उसने कई तरह के काम किए। कुछ समय वकालत की, एक छोटा अखबार चलाया और कैंप इलाके में लगभग तीन साल तक स्नैक्स की दुकान भी चलाई, जिसे बाद में बंद करना पड़ा। आरोपी की पत्नी पुणे के कैंप इलाके के एक अंग्रेजी मीडियम स्कूल में टीचर है और वहां अपने भतीजे के साथ रहती है। आरोपी की शादीशुदा बेटी भी पुणे में रहती है।
  • परिवार के संपर्क में बहुत कम रहता था: आरोपी की पत्नी और अन्य परिजनों ने पूछताछ में बताया कि वह परिवार के संपर्क में बहुत कम रहता था और उनसे मुश्किल से ही बात करता था। घटना के बाद महाराष्ट्र ATS की टीम ने कैंप के सोलापुर बाजार इलाके में उसके घर की तलाशी ली। पुलिस को देर रात तक की गई तलाशी में कोई भी संदिग्ध दस्तावेज या साहित्य नहीं मिला।
  • 2024 में नांदेड़ के गुरुद्वारे पहुंचा जसपाल: पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी ने अपनी जिंदगी का ज्यादातर समय पुणे के ‘कैंप’ इलाके में बिताया था। वह साल 2024 में नांदेड़ के तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब गुरुद्वारे में सेवा करने के लिए गया था गुरुद्वारा प्रबंधन के बाबा जग्गा सिंह ने बताया कि जसपाल सिंह मानसिक तौर पर ठीक नहीं है।

पत्नी हरसिमरत कौर बादल के साथ गुरुद्वारे में सुखबीर सिंह बादल।

घटना से पहले सुखबीर बादल ने क्या-क्या किया, जानिए…

  • 12 अगस्त को नांदेड़ पहुंचे थे सुखबीर: सुखबीर बादल अपनी पत्नी हरसिमरत कौर बादल के साथ 12 अगस्त को नादेड़ साहिब पहुंचे। नादेड़ साहिब में उन्होंने अपनी पत्नी के साथ शाम व रात को सेवा की। हरसिमरत कौर बादल ने रात को डेढ़ बजे तक बर्तन धोने की सेवा की।
  • गुरुद्वारा साहिब में हुए सम्मानित: श्री नादेड़ गुरुद्वारा साहिब में सुखबीर बादल व उनका परिवार नतमस्तक हुआ और उसके बाद प्रबंधकों ने उन्हें सम्मानित किया। उसके बाद सुखबीर बादल आसपास के गुरुद्वारा में नतमस्तक होने पहुंचे।
  • शहर से 15 किलोमीटर दूर है गुरुद्वारा साहिब: गुरुद्वारा माता साहिब नादेड़ शहर से करीब 15 किलोमीटर दूर है। सुखबीर बादल अपनी पत्नी के साथ गुरुद्वारा माता सहिब में नतमस्त होने गए। पुलिस के मुताबिक, सुखबीर बादल ने माथा टेका। जब वह लौट रहे थे तो आरोपी ने उन पर हमला कर दिया।
  • दो दिवसीय दौरे पर थे बादल: सुखबीर सिंह बादल नांदेड़ जिले के दो दिवसीय दौरे पर गए थे। वह विभिन्न ऐतिहासिक गुरुद्वारों के दर्शन कर रहे थे, तभी माता साहिब गुरुद्वारे के पास उन पर हमला हुआ। हमले के समय सुखबीर बादल की पत्नी और बठिंडा से अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल भी उनके साथ मौजूद थीं। इससे पहले दिन में पूरे परिवार ने तख्त श्री हजूर साहिब के दर्शन किए थे।
  • हमले के बाद का वीडियो: घटना के बाद सामने आए एक वीडियो में सुखबीर सिंह बादल अपने दाहिने हाथ पर केसरी रंग का कपड़ा लपेटकर चलते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिस पर मामूली चोट के बाद पट्टी बांधी गई थी।
  • गुरुद्वारे का प्रबंधन निहंगों के पास: जिस गुरुद्वारा साहिब में सुखबीर बादल पर हमला हुआ है उसका प्रबंधन SGPC के पास नहीं, बल्कि उसका संचालन निहंग सिंह ही करते हैं। गुरुद्वारा साहिब के संचालन करने वाले बाबा जग्गा सिंह का कहना है कि वहां पहले ऐसी घटना कभी नहीं हुई।

महाराष्ट्र पुलिस ने ये अहम बातें कहीं…

  • दर्शन कर लौटते वक्त सीढ़ियों के पास हुआ हमला: नांदेड़ में सुखबीर बादल पर हमले के बाद SP निलाभ रोहन ने बताया कि दोपहर करीब पौने 2 बजे सुखबीर बादल नांदेड़ के माता साहिब गुरुद्वारा में दर्शन करने पहुंचे थे। दर्शन के बाद जब वह सीढ़ियां उतर रहे थे, तभी एक स्थानीय सेवादार ने अचानक कृपाण निकालकर हमला करने की कोशिश की।
  • सुखबीर बादल के हाथ में चोट, सुरक्षा अधिकारी भी घायल: SP ने बताया कि हमले के दौरान बचाव के बीच सुखबीर सिंह बादल के दाहिने हाथ में चोट आई है। पास में मौजूद सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात पुलिस इंस्पेक्टर ने तुरंत बीच-बचाव किया, जिससे अधिकारी को भी मामूली चोट आई।
  • आरोपी तुरंत गिरफ्तार, 60 साल का है सेवादार: SP ने बताया कि हमले के तुरंत बाद पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया। आरोपी की उम्र 60 से 62 वर्ष के बीच है। वह पिछले 2 साल से उसी गुरुद्वारे में सेवादार के रूप में काम कर रहा था। पुलिस हिरासत में उससे लगातार पूछताछ की जा रही है।
  • सुरक्षा में कोई चूक नहीं’, Z+ कवर के कारण टली अनहोनी: SP ने साफ किया कि सुरक्षा में कोई कोताही नहीं हुई थी। सुखबीर बादल को Z+ सुरक्षा मिली हुई है। अधिकारियों की मौके पर मौजूदगी के चलते ही हमलावर को तुरंत दबोचा जा सका, वरना बड़ी वारदात हो सकती थी।
  • ATS भी करेगी जांच: सुखबीर बादल को सर्जरी के बाद नांदेड़ अस्पताल से छुट्टी मिल गई।SP ने बताया कि हमले की असली वजह क्या थी, यह अभी साफ नहीं है। नांदेड़ पुलिस के साथ-साथ एंटी टेररिज्म स्क्वॉयड (ATS) भी मामले की जांच में जुट गई है।

एसपी निलाभ रोहन, नादेड़

जसपाल के लिंक खंगालने में जुटी महाराष्ट्र पुलिस

SP निलाभ रोहन ने बताया कि निहंग जसपाल सिंह का फिलहाल कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड सामने नहीं आया। पुलिस अब उनके लिंक ढूंढ रही है, ताकि हमले का असली कारण पता चल सके। उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच नादेड़ पुलिस व एटीएस कर रही है। दोनों टीमें जसपाल सिंह का रिकार्ड खंगाल रही हैं कि उसके लिंक किसी ग्रुप के साथ तो नहीं हैं।

***********

ये खबर भी पढ़ें:

PM मोदी से मुलाकात, 6 दिन बाद सुखबीर पर हमला: एक्सपर्ट बोले- बादल के प्रति कट्‌टरपंथियों में नफरत; BJP से नजदीकियां बनाने पर भी रोष

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के 6 दिन बाद शिरोमणि अकाली दल (SAD) के प्रधान सुखबीर बादल पर निहंग ने हमला कर दिया। सुखबीर बादल पर निहंग के हमले का सीधा-सीधा इंपेक्ट पंजाब की पॉलिटिक्स पर भी दिखने को मिलेगा। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!