Diveagar Beach Tragedy | Pune School Students Drowning Incident


पुणे3 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

पुलिस ने बच्चों को पानी से बाहर निकालने के बाद CPR देकर जान बचाने की कोशिश भी की।

महाराष्ट्र के रायगढ़ में दिवेआगर बीच पर गुरुवार को 8 छात्रों की डूबने से मौत हो गई। सभी छात्रों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, 48 लोगों का एक ग्रुप पिकनिक के लिए पुणे से आया था। इनमें से 8 स्टूडेंट समंदर के पानी में उतरे, गहराई का अंदाजा न होने के कारण डूब गए।

मरने वाले सभी छात्र लड़के हैं।

हादसे के बाद की 4 तस्वीरें…

पानी से निकालने के बाद छात्रों को CPR देकर बचाने की कोशिश की गई।

पानी से बाहर निकालने के बाद स्टूडेंट्स को स्थानीय लोग भी CPR देते दिखाई दिए।

सभी 8 शवों को पानी से निकालने के बाद पास के अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पिकनिक पर आया छात्रों का यह ग्रुप पुणे के आलंदी में एक प्राइवेट कोचिंग का था।

48 लोगों का ग्रुप आया था

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुणे के आलंदी इलाके से 48 लोगों का एक ग्रुप दिवेआगर घूमने आए थे। पुलिस ने बताया कि 11वीं और 12वीं के छात्र ‘विनर्स एकेडमी’ के थे। वे मुंबई से लगभग 170km दूर रायगढ़ के दिवेआगर बीच आए थे।

ग्रुप में 25 लड़के, 17 लड़कियां और 6 टीचर शामिल थे। कुछ छात्र समुद्र में चले गए और पानी की गहराई और बहाव का अंदाजा न लगा पाने के कारण डूब गए। सूचना मिलने के बाद रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंची और शवों को बरामद किया।

रायगढ़ का मशहूर पिकनिक स्पॉट है दिवेआगर बीच

दिवेआगर बीच महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के श्रीवर्धन तालुका में अरब सागर के किनारे स्थित है। यह पुणे से करीब 157–160 किमी दूर है। बीच अपनी लंबे रेतीले बीच, नारियल-सुपारी के पेड़ों और शांत माहौल के लिए जाना जाता है।

दिवेआगर की पहचान सुवर्ण गणेश मंदिर से भी जुड़ी है; 1997 में यहां सोने की गणेश प्रतिमा मिलने से यह जगह प्रसिद्ध हुई। महाराष्ट्र पर्यटन के अनुसार अक्टूबर से मार्च घूमने के लिए अच्छा समय होता है।

————

ये खबर भी पढ़ें…

झांसी में श्राद्ध कर रहे परिवार के 5 लोगों की मौत: एक को बचाने में सभी नदी में डूबे

झांसी में श्राद्ध कर्म के दौरान सुखनई नदी में एक ही परिवार के 5 लोग डूब गए। हादसे में बाप-बेटे, भतीजे और भांजे की मौत हो गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस गोताखोरों को लेकर मौके पर पहुंची। करीब 30 मिनट तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर पांचों शवों को बाहर निकाला गया। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!