कूलर में करंट से 3 मासूम बहनों की मौत:सुबह खेलते समय आई चपेट में, गांव में शोक की लहर
बारां में सदर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में शनिवार सुबह दर्दनाक हादसे में 3 मासूम बहनों की मौत हो गई। कूलर में करंट आने से अवंतिका (6), सलोनी (4) और संध्या (2) करंट की चपेट में आ गईं। हादसे के बाद परिजन बच्चियों को अचेत हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। एमपी का परिवार रहता था फतेहपुर गांव
सीआई नवल किशोर मीणा के अनुसार मध्यप्रदेश के निहालदेवी निवासी मदनलाल सहरिया फतेहपुर गांव में एक किसान के यहां कृषि मजदूरी करता है। शनिवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे उसकी तीनों बेटियां घर पर थीं। इसी दौरान कूलर में करंट आने से तीनों उसकी चपेट में आ गईं। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तथा बच्चियों को तुरंत अस्पताल ले गए। पूरे गांव में शोक का माहौल
अस्पताल में चिकित्सकों ने तीनों बच्चियों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सदर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शवों को मॉर्च्युरी में रखवाया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। एक साथ 3 मासूम बेटियों की मौत की खबर से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल है।
Source link

