फाजिल्का के वाल्मीकि मंदिर में चोरी:शिवलिंग से तांबे के सांप, कलश, घंटी और चंदे की नकदी गायब
फाजिल्का के स्थानीय राधा स्वामी कॉलोनी की गली नंबर 10 में स्थित ऐतिहासिक कमलेश्वर भगवान वाल्मीकि मंदिर में चोरी की एक वारदात सामने आई है। चोरों ने मंदिर को निशाना बनाते हुए भगवान शिव के शिवलिंग पर चढ़ाए गए तांबे के आभूषण, बर्तन और गल्ले में पड़ी नकदी पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना के बाद इलाके के श्रद्धालुओं में भारी रोष है। मंदिर के सेवादार मोंटी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि रोज की तरह रात को मंदिर का कपाट बंद कर दिया गया था और उस समय सारा सामान सुरक्षित था। लेकिन जब सुबह मंदिर खोला गया, तो अंदर का नजारा देखकर सब हैरान रह गए।चोर मंदिर से शिवलिंग पर चढ़ाए गए तांबे के दो सांप दो तांबे के कलश एक तांबे की घंटी मंदिर के गल्ले (दानपात्र) को तोड़कर उसमें रखी चंदे की नकदी को उठा ले गए। पुलिस जांच में जुटी, सख्त कार्रवाई की मांग घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे मंदिर के सेवादारों और स्थानीय निवासियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों की जल्द से जल्द पहचान कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। उधर, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत दर्ज कर ली गई है और मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी गई है। आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि चोरों का सुराग लगाया जा सके। पुलिस ने दावा किया है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Source link

