OnePlus Smartphone Price Hike India


7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

वनप्लस ने अपने बजट और मिड-रेंज स्मार्टफोन की कीमतें ₹4000 तक बढ़ा दी हैं। ब्रांड ने कीमत बढ़ाने का सीधा कारण नहीं बताया है, लेकिन इसकी वजह ग्लोबल लेवल पर चिपसेट और डिस्प्ले पैनल्स जैसे प्रमुख कंपोनेंट्स की बढ़ती लागत, लॉजिस्टिक्स/सप्लाई-चेन कॉस्ट और मार्केट में उतार-चढ़ाव की वजह माना जा रहा है।

सबसे ज्यादा असर ₹20,000 के बजट में शॉपिंग करने वाले ग्राहकों पर पड़ेगा। वनप्लस N6x के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत पहले ₹19,999 थी, जो अब बढ़कर ₹20,999 हो गई है। वहीं, इसका 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला दूसरा वैरिएंट भी अब ₹20,999 की जगह ₹22,999 में मिलेगा।

इसके अलावा, वनप्लस N6 मॉडल के दोनों वैरिएंट्स की कीमतों में भी ₹2000 की बढ़ोतरी की गई है। इसका 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला मॉडल अब ₹22,999 के बजाय ₹24,999 में मिलेगा, जबकि 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला वैरिएंट ₹24,999 से बढ़कर ₹26,999 का हो गया है।

OnePlus N6 5G के स्पेसिफिकेशंस

OnePlus N6 5G स्मार्टफोन में 6.8-इंच की HD IPS LCD पंच-होल डिस्प्ले मिलता है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट से लैस है। इसमें बेहतर परफॉरमेंस के लिए MediaTek Dimensity 6360 Apex प्रोसेसर है।

फोटोग्राफी के लिए इसके बैक पैनल पर 50MP मेन सेंसर और AI अल्ट्रा-वाइड लेंस वाला डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। जबकि फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है। पावर बैकअप के लिए डिवाइस में 45W फास्ट चार्जिंग और 5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट वाली बड़ी 8,000mAh बैटरी दी गई है। मजबूती और सुरक्षा के लिहाज से यह फोन MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन और IP65 रेटिंग के साथ आता है।

OnePlus N6x 5G के स्पेसिफिकेशंस

वनप्लस N6x 5G फोन में 6.8-इंच की HD+ LCD वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दिया गया है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 900 निट्स ब्राइटनेस और एक्वा टच तकनीक के साथ आता है। इसमें मीडियाटेक डायमेंसिटी 6360 एपेक्स चिपसेट लगा है।

कैमरे की बात करें तो वनप्लस N6x 5G के रियर में 10x डिजिटल जूम सपोर्ट वाला 13MP प्राइमरी और AI लेंस का डुअल सेटअप है। वहीं, सेल्फी के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। इस स्मार्टफोन में 15W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!