चरित्र पर संदेह के चलते की किशोरी की हत्या:हिसार पुलिस ने पिता और दादा किया गिरफ्तार, नहर से बरामद किया था शव
आदमपुर थाना पुलिस ने 14 वर्षीय किशोरी की हत्या कर शव नहर में फेंकने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पिता और दादा को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान दादा धर्मपाल और पिता विनोद के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने जो खुलासे दिए उससे पुलिस भी हैरान हो गई। पिता-दादा ने बताया कि उसकी बेटी का चरित्र खराब था। उनको उस पर शक था। परिवार की इज्जत के लिए दोनों ने मिलकर उसे मार दिया और किसी को पता ना चले इसलिए नहर में फेंक दिया। पुलिस दोनों आरोपियों को आज अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी, ताकि हत्या की वजह और वारदात से जुड़े अन्य साक्ष्यों का खुलासा हो सके। आदमपुर थाना प्रभारी उप-निरीक्षक हरीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामले की गहन जांच करते हुए दोनों आरोपियों को काबू किया है। दोनों ने सुबूत मिलाने का प्रयास किया
जांच में सामने आया कि आरोपियों ने किशोरी की हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को नहर में फेंक दिया था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच जारी है और रिमांड के दौरान आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की जाएगी। पुलिस ने कम समय में आरोपियों को पकड़ा आदमपुर पुलिस ने जांच के आधार पर सबसे पहले आरोपियों के पड़ोसियों से पूछताछ की। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी बेटी को डांटते और मारपीट करते थे। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों पर शक तब हो गया जब दोनों फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने टीमें लगाकर पिता और दादा को गिरफ्तार कर दिया है।
Source link

