रतिया में 15 घंटे पुशअप लगाएंगे पावरलिफ्टिंग चैंपियन:नशे के खिलाफ युवाओं को देंगे संदेश, 19 अगस्त को करेंगे जागरूक




फतेहाबाद जिले के रतिया में 19 अगस्त को नशे के खिलाफ एक अनोखा जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में 67 किलोग्राम वर्ग के पावरलिफ्टिंग वर्ल्ड चैंपियन और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी संदीप बिश्नोई बाय स्कूल के सामने लगातार 15 घंटे तक पुशअप लगाएंगे। इसका उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।अभियान का मुख्य संदेश ‘नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो’ है, जिसका लक्ष्य युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना है। युवाओं को नशे से दूर रखने का संदेश आयोजकों ने बताया कि नशे के खिलाफ यह लड़ाई केवल प्रशासन या किसी एक संस्था की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। संदीप बिश्नोई का लगातार 15 घंटे तक पुशअप लगाने का उद्देश्य केवल शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन करना नहीं है। इसके माध्यम से वे युवाओं को यह संदेश देना चाहते हैं कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और खेल के जरिए शरीर व जीवन को मजबूत बनाया जा सकता है। वे युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेलों को एक बेहतर विकल्प के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे। इस अभियान में युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जाएगा। लोगों से इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील आयोजकों का मानना है कि युवा अपनी ऊर्जा नशे में बर्बाद करने के बजाय खेल, व्यायाम, शिक्षा और रचनात्मक गतिविधियों में लगाएं। इससे उनका शारीरिक और मानसिक विकास होगा, और समाज को भी स्वस्थ व सशक्त युवा मिलेंगे। अभियान के आयोजकों ने रतिया क्षेत्र की सभी संस्थाओं, क्लबों, युवा संगठनों और समाजसेवी लोगों से इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर इस अभियान को समर्थन देने का आह्वान किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!