Delhi Swachhata Abhiyan Launch | CM Rekha Gupta Cleanliness Drive 2026
दिल्ली को स्वच्छ और कूड़ा मुक्त बनाने के उद्देश्य से सीएम रेखा गुप्ता ने सोमवार को दिल्ली को कूड़े से आजादी, स्वच्छता अभियान 2026 की शुरुआत की गई। राजधानी में यह व्यापक अभियान 17 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चलाया जाएगा।
.
अभियान के तहत सार्वजनिक स्थलों की सफाई, कचरे का स्रोत स्तर पर पृथक्करण, सिंगल यूज प्लास्टिक में कमी और 3R रिड्यूस, रियूज़, रिसाइकल के सिद्धांत को बढ़ावा देने पर जोर दिया जाएगा।
कार्यक्रम में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा, कैबिनेट मंत्री आशीष सूद, एमसीडी मेयर प्रवेश वाही, विधायक अभय वर्मा समेत वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
सीएम ने सरकारी विभागों, नगर निकायों, आरडब्ल्यूए, बाजार संगठनों और आम नागरिकों से अभियान में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी एजेंसियों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसके लिए उन्होंने लोगों से श्रमदान के माध्यम से अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।
बेहतर स्वच्छ वार्ड को मिलेगा ₹1 करोड़ सीएम रेखा गुप्ता ने अभियान के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले वार्डों को प्रोत्साहित करने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले वार्ड को ₹1 करोड़ की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
उन्होंने दिल्लीवासियों से अपील की कि वे स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखें, बल्कि इसे रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाएं।

