संजय निषाद को धमकी देने पर निषाद पार्टी का प्रदर्शन:गर्दन काटने की धमकी देने का आरोप, कार्यकर्ताओं ने SDM को ज्ञापन सौंपा




जिदे के निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को दिन में 12 बजे कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद को कथित रूप से जान से मारने की धमकी, आपत्तिजनक टिप्पणी और जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल के विरोध में था। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। आरोप है कि गोरखपुर के बांसगांव में डॉ. संजय कुमार निषाद के खिलाफ आपत्तिजनक भाषण दिए गए। इसमें गर्दन काटने और हाथ काटने जैसी धमकियों के साथ जातिसूचक टिप्पणियां की गईं, जिससे कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। जिलाध्यक्ष विजय निषाद ने इसे गंभीर बताया, जिससे सामाजिक सद्भाव और कानून-व्यवस्था पर असर पड़ सकता है। पदाधिकारियों ने प्रशासन से भाषणों, वीडियो और सोशल मीडिया सामग्री की निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि सबूत सुरक्षित रखे जाएं और आरोप सही पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई हो। साथ ही, डॉ. संजय कुमार निषाद की सुरक्षा के उचित इंतजाम की भी मांग की गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!