2026 Skoda Slavia Facelift India Launch


नई दिल्ली5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

स्कोडा इंडिया ने भारत में अपनी प्रीमियम सेडान स्लाविया का फेसलिफ्ट रिवील कर दिया है। अपडेटेड वर्जन को पहले से ज्यादा मॉडर्न डिजाइन, एडवांस्ड फीचर्स और एक नए ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ उतारा गया है।

इस कार का सबसे बड़ा और अनोखा हाइलाइट इसके रियर पैसेंजर्स के लिए दी गई मसाज सीट्स हैं, जो इस सेगमेंट की किसी भी गाड़ी में पहली बार दिया गया है। कार में 360-डिग्री कैमरा और AI असिस्टेंट जैसे फीचर भी मिलेंगे।

11 से 18 लाख रुपए के बीच हो सकती है कीमत

स्कोडा ने सेडान की कीमतों की घोषणा नहीं की है, लेकिन सितंबर की शुरुआत में खुलासा किया जा सकता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 11 से 18 लाख रुपए के बीच हो सकती है।

स्लाविया को 6 वैरिएंट्स- क्लासिक, क्लासिक प्लस, सिग्नेचर, स्पोर्टलाइन, प्रेस्टीज और मोंटे कार्लो में बेचा जाएगा। कंपनी ने इसकी बुकिंग शुरू कर दी है।

एक्सटीरियर: नए अलॉय व्हील्स, कनेक्टेड LED और 10 कलर

  • फ्रंट प्रोफाइल: नई स्लाविया के बाहरी लुक में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। इसके फ्रंट में नई LED DRLs दी गई हैं जो कई सेक्शन्स में बंटी हैं। ग्रिल के निचले हिस्से पर फॉक्स कार्बन-फाइबर ट्रिम का इस्तेमाल हुआ है। इसके साथ ही नए टेक्सचर्ड एयर डैम और LED फॉग लैंप्स के साथ बम्पर को पहले से ज्यादा शार्प लुक दिया गया है।
  • साइड प्रोफाइल: साइड से देखने पर कार पुरानी सेडान जैसी ही दिखती है, लेकिन इसमें 16-इंच के नए डायमंड-कट अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जो इसे फ्रेश लुक देते हैं।
  • रियर प्रोफाइल: यहां कार्बन-फाइबर ट्रिम के साथ नए LED टेललैंप्स और मुड़ने वाले सीक्वेंशियल इंडिकेटर्स दिए गए हैं। इसके स्पोर्टी मोंटे कार्लो वैरिएंट में ब्लैक-आउट अलॉय व्हील्स, रेड ब्रेक कैलीपर्स और फ्रंट ग्रिल पर रेड एक्सेंट मिलते हैं।
  • कलर ऑप्शंस: कंपनी ने स्लाविया के कलर पैलेट में 2 नए रंग- आर्कटिक सिल्वर और कैपुचिनो बेज जोड़े हैं। अब यह कार 10 कलर- शिमला ग्रीन, स्टील ग्रे, ब्रिलियंट सिल्वर, कैंडी व्हाइट में मिलेगी।

इंटीरियर: फ्लोटिंग टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम

कार के अंदर का लेआउट पुराने मॉडल जैसा ही है, जिसमें केबिन को बड़ा दिखाने के लिए बेज और ब्लैक कलर की डुअल-टोन थीम मिलती है।

  • डैशबोर्ड और स्क्रीन: डैशबोर्ड के बीच में अपडेटेड यूजर इंटरफेस वाला फ्लोटिंग टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। कार में टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील मिलता है, जिसके पीछे पहले से बड़ा और एडवांस्ड डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर लगाया गया है।
  • सनरूफ और वेंटिलेशन: कार में सिंगल-पेन सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो व एपल कारप्ले की सुविधा मिलती है।

कंफर्ट और एडवांस्ड फीचर्स

नई स्लाविया को प्रीमियम बनाने के लिए स्कोडा ने इसमें कई बेहतरीन फीचर्स जोड़े हैं:

  • रियर मसाज सीट्स: सेगमेंट में पहली बार पीछे बैठने वाले यात्रियों के आराम के लिए मसाज फंक्शन वाली सीट्स दी गई हैं।
  • बड़ी स्क्रीन्स और AI: इसमें 10.1-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम है जो AI वॉइस असिस्टेंट को सपोर्ट करता है। इसके साथ ही ड्राइवर के लिए 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। इसमें कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

परफॉर्मेंस: नया ऑटोमैटिक गियरबॉक्स

नई स्लाविया फेसलिफ्ट में पुराने मॉडल वाले ही दो टर्बो-पेट्रोल इंजन के ऑप्शन मिलते हैं, लेकिन छोटे इंजन के साथ अब नया गियरबॉक्स जोड़ा गया है:

  • 1-लीटर टर्बो-पेट्रोल (TSI): यह इंजन 115PS की पावर और 178Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन में अब पुराने 6-स्पीड गियरबॉक्स की जगह नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल का विकल्प भी रहेगा।
  • 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल (TSI): यह इंजन 150PS की पावर और 250Nm का टॉर्क देता है, जिसे 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।

सेफ्टी फीचर्स: 5-स्टार रेटिंग के साथ 360-डिग्री कैमरा

स्कोडा स्लाविया अपनी मजबूत बिल्ड क्वालिटी के लिए जानी जाती है और इसे ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है।

  • नए सेफ्टी अपडेट्स: फेसलिफ्ट मॉडल की सुरक्षा को और मजबूत करते हुए कंपनी ने इसमें 360-डिग्री कैमरा और फ्रंट पार्किंग सेंसर्स जोड़े हैं।
  • स्टैंडर्ड फीचर्स: कार में पहले की तरह ही 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, चारों पहियों में डिस्क ब्रेक, हिल होल्ड असिस्ट और इलेक्ट्रॉनिक डिफरेंशियल लॉक जैसे एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स बरकरार रखे गए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!