घर के पास पेड़ से लटका मिला विवाहिता का शव:पीहर पक्ष ने जताई मर्डर की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
बालोतरा मे विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला। महिला का आधा शरीर जमीन पर था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीहर पक्ष को भी बुलाया। मामले में पीहर पक्ष ने हत्या की आशंका जताई है। घटना बालोतरा जिले में बुधवार सुबह करीब 8 बजे की है। पुलिस ने एफएसएल और एमओबी टीम को मौके पर बुलाकर सबूत जुटाए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। संबंधित थानाधिकारी के अनुसार, गांव में एक पेड़ से विवाहिता का शव मिलने की सूचना मिली थी। टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि मृतका का आधा शरीर जमीन पर था। घटना महिला के घर के पास ही हुई है।पुलिस ने मृतका के पीहर पक्ष को सूचना दी गई। एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया और वीडियोग्राफी करवाने के साथ मौके से सबूत जुटाए है। पुलिस ने पीहर पक्ष के आने के बाद रात करीब 8 बजे शव को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह पुलिस की जांच और एफएसएल रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। 16 साल पहले हुई थी शादी
जांच में सामने आया कि मृतका का पति खेती-बाड़ी का कार्य करता है। शादी करीब 16 साल पहले हुई थी। परिवार में कुल चार बेटे-बेटी है।
Source link

