अंब में नाबालिग युवक-युवती पुलिस को सौंपा:धर्मशाला से चंडीगढ़ जाते समय बाइक स्किड होने से हुए घायल




हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला से घर छोड़कर चंडीगढ़ भाग रहे दो नाबालिगों को ऊना जिले के चुरूड़ू इलाके में स्थानीय लोगों की मुस्तैदी के कारण पुलिस के हवाले कर दिया गया है। मोटरसाइकिल स्किड होने के कारण घायल हुए 16 वर्षीय लड़के और 14 वर्षीय लड़की को स्थानीय लोगों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद पुलिस को सौंप दिया। दोनों के संबंध में धर्मशाला महिला पुलिस थाने में पहले से ही मामला दर्ज है। जानकारी के अनुसार, दोनों नाबालिग एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर चुरूड़ू इलाके से गुजर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर स्किड हो गई, जिससे दोनों को चोटें आईं। दुर्घटना को देख स्थानीय दुकानदार और पूर्व प्रधान चनन सिंह तुरंत उनकी मदद के लिए आगे आए। स्थानीय लोगों ने इंसानियत दिखाते हुए दोनों बच्चों को प्राथमिक उपचार दिलाया और उन्हें भोजन भी कराया। बातचीत में हुआ प्रेम प्रसंग का खुलासा प्राथमिक उपचार के बाद जब स्थानीय लोगों ने उनसे पूछताछ की, तो 16 वर्षीय लड़के ने बताया कि वे दोनों अपने घरों से भागकर चंडीगढ़ जा रहे हैं। लड़के ने कुबूल किया कि वह नाबालिग लड़की से प्रेम करता है। मामले की संवेदनशीलता और बच्चों की उम्र को देखते हुए स्थानीय निवासियों ने बिना देर किए तुरंत इसकी सूचना अंब पुलिस को दी। पुलिस ने लिया कस्टडी में, धर्मशाला पुलिस को दी सूचना सूचना मिलते ही थाना अंब के मुख्य आरक्षी वीरेंद्र मेहता अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों नाबालिगों को सुरक्षात्मक कस्टडी में लेकर अंब थाने ले आए।पुलिस रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि इस संबंध में महिला पुलिस थाना धर्मशाला में पहले से ही गुमशुदगी/अपहरण का मामला दर्ज है। अंब पुलिस की सूचना के बाद धर्मशाला पुलिस की एक टीम दोनों नाबालिगों को वापस ले जाने के लिए अंब के लिए रवाना हो चुकी है। डीएसपी अंब का बयान डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने कहा कि पुलिस ने दोनों नाबालिगों को सुरक्षित अपनी कस्टडी में ले लिया है। इस संबंध में धर्मशाला पुलिस को सूचित कर दिया गया है। धर्मशाला पुलिस टीम के पहुंचते ही आगामी कानूनी कार्रवाई पूरी कर दोनों को उनके सुपुर्द कर दिया जाएगा।”



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!