डॉ. अंबेडकर पार्क में 120 पौधे लगाकर सौंदर्यकरण की पहल:कचरे से उजड़े पार्क को मिलेगी नई पहचान, नवयुवक संघ ने ली जिम्मेदारी




हनुमानगढ़ की ग्राम पंचायत डबली वास पेमा के चेना वास स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क की बदहाल तस्वीर अब बदलने लगी है। करीब 12 वर्षों से कूड़ा-कचरा डाले जाने से खराब हुए पार्क के सौंदर्यकरण की जिम्मेदारी डॉ. भीमराव अंबेडकर नवयुवक संघ ने जनसहयोग से उठाई है। अभियान के तहत पार्क में करीब 120 विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए हैं। इससे पहले पार्क की बाउंड्री के लिए तारबंदी और सीमेंट के पोल लगाए गए तथा मिट्टी भराई करवाकर भूमि को व्यवस्थित किया गया। 12 साल से कचरे की समस्या, अब बदलेगी पार्क की तस्वीर डॉ. भीमराव अंबेडकर नवयुवक संघ के अध्यक्ष अनिल सुथार ने बताया कि पिछले लगभग 12 वर्षों से पार्क में कूड़ा-कचरा डाला जा रहा था। इससे पार्क की स्थिति काफी खराब हो गई थी। पार्क की बदहाली को देखते हुए संघ ने इसके सौंदर्यकरण का संकल्प लिया। अभियान के पहले चरण में बाउंड्री के लिए तारबंदी और सीमेंट के पोल लगाए गए। इसके बाद मिट्टी भराई करवाकर भूमि को पौधारोपण के लिए तैयार किया गया। पंजाब की नर्सरी से मंगाए पौधे पौधारोपण के लिए पंजाब के मौजगढ़ स्थित श्री श्याम फ्रूट नर्सरी से पौधे मंगवाए गए। अभियान के दौरान पोस्टल पाम, अशोक, ब्लैक फाइकस, मोरपंखी, रेड बछेरा, चांदनी और गंधराज सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। पौधों को व्यवस्थित तरीके से लगाकर पार्क को हरा-भरा और आकर्षक स्वरूप देने का प्रयास किया जा रहा है। पौधों की बेहतर वृद्धि के लिए मिला सहयोग पौधों को फंगस से बचाने और उनकी बेहतर वृद्धि सुनिश्चित करने के लिए कुलदीप रणवां ने अपनी फैक्ट्री की ओर से ‘फ्यूचर फार्मिंग सॉल्यूशन ऑर्गेनिक कार्बन पोटैशियम फॉस्फोनेट’ दवा के सात पैकेट सहयोग स्वरूप उपलब्ध करवाए। पौधारोपण के दौरान इस दवा को मिट्टी में मिलाकर पौधों के साथ लगाया गया। नवयुवक संघ ने सहयोग के लिए कुलदीप रणवां का आभार व्यक्त किया। स्वच्छ और प्रेरणादायी स्थल बनाने का लक्ष्य अनिल सुथार ने बताया कि संघ का उद्देश्य केवल पार्क को पौधों से हरा-भरा करना नहीं है, बल्कि इसे ग्रामीणों के लिए स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण संरक्षण का प्रेरणादायी स्थल बनाना है। जनसहयोग से पार्क को बेहतर स्वरूप देने का अभियान आगे भी जारी रहेगा। ग्रामीणों ने की प्रयासों की सराहना पार्क के सौंदर्यकरण के प्रयासों को देखकर ग्रामीणों और मोहल्लेवासियों ने खुशी जताई और नवयुवक संघ के प्रयासों की सराहना की। पौधारोपण अभियान में साहबराम लोथिया, डूंगरराम कालवा, रामकुमार वर्मा, बनवारी लाल वर्मा, ओम प्रकाश बेनीवाल, सुभाष बरोड़, इंद्राज, विनोद नायक, भीमसेन बिरट, सुभाष दुगरिया, सुरजीत बिरट और रामस्वरूप कालवा सहित अन्य ग्रामीणों ने सक्रिय सहयोग किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!