Raipur Jewellery Shop Theft | Gold Silver Robbery CCTV Footage


राजधानी रायपुर में सराफा दुकान को निशाना बनाकर चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। खम्हारडीह थाना क्षेत्र के कचना बाजार चौक स्थित शिव ज्वेलर्स में देर रात चोरों ने धावा बोला।

.

कटर मशीन से दुकान का ताला काटकर अंदर घुसे बदमाश सोने-चांदी के लाखों रुपए के जेवर लेकर फरार हो गए।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक करीब 35 तोला सोना और एक किलो से ज्यादा चांदी चोरी हुई है। सूचना मिलते ही खम्हारडीह पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

खम्हारडीह पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरु कर दी है।

कटर से काटा दुकान का ताला

जानकारी के मुताबिक वारदात रात के समय हुई। चोरों ने पहले दुकान के बाहर लगे शटर और ताले को कटर मशीन की मदद से काटा।

इसके बाद दुकान के अंदर रखे जेवरात को समेटकर मौके से फरार हो गए। सुबह दुकान संचालक पहुंचा तो चोरी का पता चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

खम्हारडीह पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरु कर दी है।

35 तोला सोना और चांदी के जेवर गायब

प्रारंभिक जांच में करीब 35 तोला सोने के आभूषण और एक किलो से अधिक चांदी के जेवर चोरी होने की बात सामने आई है।

हालांकि चोरी गए सामान की वास्तविक कीमत का आकलन किया जा रहा है। दुकान संचालक द्वारा स्टॉक का मिलान करने के बाद नुकसान की सही जानकारी सामने आएगी।

खम्हारडीह पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरु कर दी है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात में कितने आरोपी शामिल थे और वे किस रास्ते से दुकान तक पहुंचे थे। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों को जल्द पकड़ने के लिए टीम काम कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!