पलवल में जमानत पर छूटे व्यक्ति का मर्डर:आरोपी ने थाने में किया सरेंडर, बोला-मां की हत्या का बदला लिया




पलवल जिले में 22 अगस्त की देर रात रंजिश के चलते एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी देसी कट्टा लेकर खुद ही थाने पहुंचा और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। मृतक की पहचान जवाहर नगर कैंप निवासी सुरेश के रूप में हुई है। वह हत्या के एक मामले में जेल में बंद था, और करीब 5 महीने पहले ही जमानत पर बाहर आया था। गंभीर रूप से घायल सुरेश को पड़ोसियों की मदद से जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घर के बाहर चाकू से किया हमला, गोली मारी कैंप थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल ने बताया कि जवाहर नगर कैंप निवासी सुबिना ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 22 अगस्त की देर रात उनके पति सुरेश उर्फ दलीप घर के बाहर बैठे थे। तभी पड़ोसी दुष्यंत उर्फ देवा अपने परिजनों देवेंद्र, जोनी, रवि, जयसिंह, आशा और निशा के साथ वहां आया। आरोप है कि आरोपियों ने सुरेश के साथ झगड़ा शुरू कर दिया। देखते ही देखते दुष्यंत और देवेंद्र ने सुरेश पर चाकू और गोली से हमला कर दिया। आरोपी ने थाने में किया सरेंडर गंभीर रूप से घायल सुरेश को पड़ोसियों की मदद से जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के कुछ ही देर बाद दुष्यंत स्वयं कट्टा और 3 जिंदा कारतूस लेकर थाने पहुंचा और अपना जुर्म कबूल कर लिया। सूचना मिलने पर सीन ऑफ क्राइम टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और खून से सने पत्थर, ईंटें और खाली कारतूस का खोल बरामद किया। आरोपी बोला- मां की हत्या का बदला लेने के लिए की वारदात दुष्यंत उर्फ देवा ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2023 में स्पीड ब्रेकर को लेकर हुए झगड़े में सुरेश ने उसकी मां की हत्या कर दी थी। दुष्यंत ने अपनी मां की हत्या का बदला लेने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया। मृतक सुरेश करीब 5 महीने पहले ही इस हत्याकांड में जमानत पर बाहर आया था। फरार आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस कैंप थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच एसआई सुमित द्वारा की जा रही है और अन्य फरार नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम दबिश दे रही है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!