Jhajjar Protest Controversy | Woman Accuses Cop of Assault Video Viral
सफाई कर्मचारी झज्जर थाना प्रभारी (SHO) परमजीत के मुंह पर कूड़े से भरा पॉलीथिन फेंकती नजर आइ।
झज्जर में सफाई कर्मचारियों के प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए कर्मचारियों के छोड़े जाने के बाद उन्होंने अंबेडकर चौक पर प्रशासन और सरकार के खिलाफ विरोध जताया। इस दौरान एक महिला सफाई कर्मचारी ने एक पुलिसकर्मी पर हिरासत में लेते समय उसका हाथ मरोड़ने
.
महिला सफाई कर्मचारी ने कहा कि पुलिस कर्मचारियों को हिरासत में ले सकती है, लेकिन महिलाओं को हिरासत में लेने की कार्रवाई महिला पुलिसकर्मी द्वारा की जानी चाहिए। उसने पुलिसकर्मी पर हाथ मरोड़ने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
हिरासत के बाद अंबेडकर चौक पर प्रदर्शन
हिरासत से बाहर आने के बाद सफाई कर्मचारियों ने अंबेडकर चौक पर एकत्र होकर प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने हिरासत के दौरान उनके साथ हुए व्यवहार को लेकर सवाल उठाए। महिला कर्मचारी ने अपने हाथ में लगी चोट और टूटी चूड़ी दिखाते हुए पुलिस पर आरोप लगाए।
महिला सफाई कर्मचारी ने एक पुलिसकर्मी पर हिरासत में लेते समय उसका हाथ मरोड़ने का आरोप लगाया।
दूसरी तरफ SHO के चेहरे पर कूड़े से भरा पॉलीथिन, VIDEO वायरल
वहीं, प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई की एक दूसरी तस्वीर भी सामने आई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक महिला सफाई कर्मचारी झज्जर थाना प्रभारी (SHO) परमजीत के मुंह पर कूड़े से भरा पॉलीथिन फेंकती नजर आ रही है। पॉलीथिन सीधे SHO के चेहरे पर लगता है।
इसके बावजूद SHO परमजीत ने अपना संयम नहीं खोया। वीडियो में वह शांत तरीके से पुलिस कार्रवाई करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कर्मचारियों को हिरासत में लेकर बस में बैठाया और इस दौरान किसी तरह की आक्रामक प्रतिक्रिया नहीं दी।
एक तरफ महिला सफाई कर्मचारी ने पुलिसकर्मी पर हाथ मरोड़ने से चूड़ी टूटने और हाथ में चोट लगने का आरोप लगाया है, तो दूसरी तरफ SHO परमजीत के चेहरे पर कूड़े से भरा पॉलीथिन फेंके जाने का वीडियो सामने आया है। प्रदर्शन के दौरान सामने आए दोनों घटनाक्रमों ने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है।
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 4 दिन और बढ़ी नगर परिषद झज्जर के सफाई कर्मचारियों की राज्यव्यापी हड़ताल को 27 से 30 अगस्त तक चार दिन और बढ़ा दिया गया है। 21वें दिन हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों का समाधान नहीं करती, आंदोलन जारी रहेगा। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी हरियाणा सरकार की होगी।

