रक्षाबंधन के दिन भाई-बहन को कार ने रौंदा:नानी के यहां से घर लौट रहे थे, हादसे में दोनों हुए घायल; ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल




औरंगाबाद में रक्षाबंधन के दिन भाई-बहन को बोलेरो ने रौंद दिया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अंबा थाना क्षेत्र के गौरा गांव निवासी पवन कुमार (20) और उसकी खुशी कुमारी (16) है। जिन्हें स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। पवन ने बताया कि बहन खुशी पिछले कुछ दिनों से मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रघुनंदन बिगहा गांव स्थित अपने ननिहाल में रह रही थी। रक्षाबंधन के मौके पर बहन से राखी बंधवाने के लिए वह उसे लेने ननिहाल गया था। वहां से खुशी को बाइक पर बैठाकर वह अपने गांव गौरा लौट रहा था। इसी दौरान हादसा हुआ। घटना देव थाना क्षेत्र के कटैया गांव के पास की है। भाई के सिर में लगी चोट हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने दोनों को सड़क पर घायल अवस्था में देखा तो तत्काल मदद के लिए आगे आए। उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों के अनुसार, हादसे में पवन के सिर में गंभीर चोट आई है। वहीं, उसकी बहन खुशी के सिर और पैर में चोट लगी है। दोनों का इलाज सदर अस्पताल में जारी है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार बोलेरो चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!