नेपाल में छत्तीसगढ़ के दो नागरिक लापता:रायपुर के 5 रहवासी लौट रहे प्रदेश, मिसिंग लोगों की तलाश जारी; एजेंसियों के संपर्क में अफसर




नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से बने गंभीर हालात के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने वहां गए प्रदेश के नागरिकों की सुरक्षा को लेकर निगरानी और राहत प्रयास तेज कर दिए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर राज्य सरकार नेपाल में मौजूद छत्तीसगढ़ के नागरिकों की लगातार जानकारी जुटा रही है। अब तक प्रदेश से जुड़े 9 नागरिकों के संबंध में जानकारी सामने आई है। प्रशासन के अनुसार, इनमें 2 नागरिकों के परिजनों से संपर्क स्थापित हो चुका है। रायपुर के 5 नागरिक सुरक्षित हैं और नेपाल से छत्तीसगढ़ लौटने के लिए रवाना हो चुके हैं। वहीं बिलासपुर और सुरगुजा से जुड़े 2 नागरिकों के अब भी लापता होने की सूचना है। मोनिका और मंजू के परिजनों से संपर्क रायपुर के महादेव घाट निवासी मोनिका यादव 22 अगस्त को नेपाल गई थीं। बाढ़ के बाद उनसे संपर्क टूटने और लापता होने की सूचना मिली थी। अब प्रशासन ने उनके परिजनों से संपर्क स्थापित कर लिया है। उनकी स्थिति को लेकर संबंधित एजेंसियों से जानकारी जुटाई जा रही है। इसी तरह बिलासपुर की 65 वर्षीय मंजू राय चौधरी कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए नेपाल गई थीं। उनके संबंध में भी परिजनों से संपर्क हो गया है। प्रशासन उपलब्ध जानकारी का सत्यापन कर आवश्यक समन्वय कर रहा है। प्रियंका और डॉ. मीना की तलाश जारी बिलासपुर निवासी 39 वर्षीय प्रियंका चौधरी के नेपाल में लापता होने की सूचना है। वे फिनलैंड की नागरिक हैं। परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर प्रशासन संबंधित एजेंसियों के संपर्क में है। सुरगुजा निवासी डॉ. मीना गुप्ता, जो यूनाइटेड किंगडम की नागरिक हैं, भी लापता बताई जा रही हैं। उनका अंतिम ज्ञात स्थान रसुवागढ़ी इमिग्रेशन कार्यालय, नेपाल-चीन सीमा बताया गया है। 5 नागरिक सुरक्षित, रायपुर लौट रहे रायपुर के माना क्षेत्र के दिनेश ओझा, प्रेम सिंह जगत, नारायण सेन, यतेंद्र प्रकाशी और दिनेश सिंह ठाकुर के सुरक्षित होने की पुष्टि हुई है। पांचों 21 अगस्त को नेपाल गए थे और अब रायपुर लौटने के लिए रवाना हो चुके हैं। नेपाल प्रशासन–केंद्रीय एजेंसियों के संपर्क में राज्य सरकार राज्य सरकार नेपाल प्रशासन और केंद्रीय एजेंसियों के साथ लगातार समन्वय बनाए हुए है। जिला प्रशासन के जरिए परिजनों को भी आवश्यक जानकारी और सहयोग दिया जा रहा है। सरकार ने अपील की है कि नेपाल में मौजूद किसी छत्तीसगढ़वासी के संबंध में जानकारी मिलने पर तत्काल प्रशासन को सूचित करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!