कुरुक्षेत्र में कई राउंड फायरिंग की सूचना से हड़कंप:बाइक पर भागे युवक; पुलिस बोलीं-किसी ने अफवाह फैलाई, कोई खोल नहीं मिला




कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद में दिल्ली-जम्मू नेशनल हाईवे-44 (GT रोड) पर रेड चिल्ली होटल के सामने कई राउंड फायरिंग की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही शाहाबाद थाना पुलिस और CIA की टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी असल में, हाईवे पर रेड चिल्ली होटल के सामने एक ब्लैक कलर की बाइक पर जा रहे 3 युवकों द्वारा कई राउंड फायर करके भागने की सूचना मिली थी। चर्चा यह भी रही कि बाइक सवार एक युवक के हाथ में सफेद कपड़ा था। हालांकि मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने युवकों को गोली चलाते हुए नहीं देखा। बाइक का नंबर भी कोई नोट नहीं कर सका। सूचना मिलते ही पुलिस ने संभाला मोर्चा हवाई फायरिंग की सूचना मिलते ही शाहाबाद पुलिस एक्टिव हो गई। CIA की टीम भी मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल की जांच की गई, लेकिन फायरिंग की पुष्टि करने वाला कोई खोल नहीं मिला। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर CCTV फुटेज देखी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि हाईवे पर उस समय कौन-कौन लोग और गाड़ियां निकलीं। जांच के बाद होगा साफ शाहाबाद थाना के SHO जगदीश टामक ने बताया कि घटनास्थल से कोई खोल बरामद नहीं हुआ है। त्योहार को देखते हुए पुलिस ने अलग-अलग जगह नाकाबंदी कर रखी थी। दूसरे नाके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने भी आवाज सुनी थी, लेकिन आशंका है कि किसी शरारती ने बाइक का पटाखा बजाया हो और उसे फायरिंग समझ लिया गया हो। गोली चलने की बात अफवाह फिलहाल पुलिस इसे फायरिंग मानकर नहीं चल रही है। जांच के बाद ही साफ होगा कि हाईवे पर सच में फायरिंग हुई या तेज आवाज को गोली चलना समझा गया। अगर गोली चलती तो नाके से तुरंत पुलिसकर्मी पहुंच जाते। लेकिन नाके पर तैनात कर्मियों ने आवाज जरूर सुनी। अगर गोली चलती तो एक-दो किलोमीटर तक आवाज नहीं सुनाई देती।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!