बलरामपुर में तालाब में डूबने से ग्रामीण की मौत:डूबने से मौत की आशंका, रेस्क्यू कर निकाला गया शव, जांच में जुटी पुलिस




बलरामपुर जिले के कोटपाली गांव के आश्रित ग्राम टूहलु पाथर स्थित तालाब में एक ग्रामीण की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान बेचन राम के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, बेचन राम शौच के लिए घर से निकले थे और उसके बाद लापता हो गए थे। परिजनों द्वारा लगातार उनकी तलाश की जा रही थी। सोमवार के देर शाम उनका शव तालाब में मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल जिला पंचायत उपाध्यक्ष धीरज सिंह देव को दी, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू कर निकाला गया शव पुलिस की मौजूदगी में स्थानीय गोताखोरों की टीम ने रेस्क्यू कर शव को तालाब से बाहर निकाला। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर मर्ग कायम किया और प्रारंभिक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोटपाली गांव घनी पहाड़ियों और जंगलों से घिरा एक दूरस्थ क्षेत्र है। इस अप्रत्याशित घटना की सूचना मिलते ही जिला पंचायत उपाध्यक्ष धीरज सिंह देव गांव पहुंचे और मृतक के परिजनों से मुलाकात की। उल्लेखनीय है कि जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण नदी, नाले और तालाबों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। मौसम विभाग ने भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!