Ravi Kishan On Playing Lord Ram

[ad_1]

बिलासपुर में मशहूर अभिनेता और भाजपा सांसद रवि किशन ने छत्तीसगढ़ से जुड़ाव, छत्तीसगढ़ी फिल्मों की संभावनाओं, दिल्ली की रामलीला में भगवान राम की भूमिका और उत्तर प्रदेश की राजनीति पर खुलकर बात की। अपने ऊपर बनने वाले मीम्स पर भी उन्होंने मजाकिया अंदाज मे

.

दिल्ली की रामलीला में भगवान राम की भूमिका निभाने को लेकर रवि किशन ने कहा कि यह उनके लिए अद्भुत और सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा, “मैं एक पुजारी का बेटा हूं। बचपन से ही मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु राम की कथाएं और उनके विचार सुनता आया हूं। गांव की रामलीला में मैंने बचपन में सीता मां का किरदार निभाया था।”

रवि किशन ने कहा कि अगर अच्छी कहानी मिली तो वह छत्तीसगढ़ी फिल्म में भी काम करेंगे। इसके अलावा उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा। रवि किशन ने कहा कि अखिलेश यादव अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती पर कायम रहें। उन्होंने यह बयान गरबा कार्यक्रम में शामिल होने से पहले दिया।

वहीं, गरबा कार्यक्रम में रवि किशन के साथ बिलासपुर के युवा जमकर झूमे। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि जब कोई साथ न दे तो भगवान शिव को याद करो, ईमानदारी से मेहनत करो। पहले नाम कमाओ, पैसा अपने आप आएगा।

कार्यक्रम में शामिल होने से पहले उन्होंने अलग-अलग विषयों पर अपनी बात रखी।

अलग-अलग मुद्दों पर रखी अपनी बात

दरअसल, मंगलवार को नवरात्रि पर्व पर प्रजाराज्यम ग्रुप के पंखीड़ा रास गरबा शो में शामिल होने के लिए अभिनेता और भाजपा सांसद रवि किशन बिलासपुर पहुंचे थे। कार्यक्रम में शामिल होने से पहले उन्होंने अलग-अलग विषयों पर अपनी बात रखी।

उत्तर प्रदेश की राजनीति पर बात करते हुए रवि किशन ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव को उनकी चुनौती याद दिलाई। उन्होंने कहा, “अखिलेश बाबू ने योगी जी को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती दी थी। हमारे महाराज जी (योगी आदित्यनाथ) ने उस चुनौती को सहर्ष स्वीकार कर लिया। अब अखिलेश जी को खुद मैदान में उतरना चाहिए और पीछे नहीं हटना चाहिए।

उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता, खासकर अयोध्या के लोग यह देखना चाहते हैं, क्योंकि चुनौती अखिलेश जी ने ही दी थी। जब आप इतने बड़े प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हैं और आपके साथ बड़ा वोट बैंक और समुदाय है, तो आपको इस चुनौती से पीछे नहीं हटना चाहिए। बल्कि तुरंत हां कहकर अयोध्या से चुनाव लड़ने के लिए ताल ठोकनी चाहिए।”

रवि किशन ने कहा कि बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के लोग अपने हैं।

बिलासपुर से लगाव है, यहां मुझे बहुत प्यार मिला

एक्टर रवि किशन ने छत्तीसगढ़ से अपने जुड़ाव पर कहा कि बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के लोग अपने हैं। यहां हमेशा प्यार मिला है। उन्होंने कहा, “बिलासपुर के लोग और छत्तीसगढ़िया, सबसे बढ़िया… इससे सुंदर बात और क्या हो सकती है।” उनके मुताबिक, छत्तीसगढ़ के लोग सरल स्वभाव के हैं। वे कई सालों से यहां आ रहे हैं और यहां उनके बहुत सारे प्रशंसक हैं।

अच्छी कहानी मिली तो छत्तीसगढ़ी फिल्म में करूंगा काम

छत्तीसगढ़ी सिनेमा की संभावनाओं पर रवि किशन ने कहा कि अच्छी फिल्में हमेशा दर्शकों के बीच अपनी जगह बनाती हैं। छत्तीसगढ़ी सिनेमा में भी काफी संभावनाएं हैं। इसके लिए अच्छी कहानियों और मजबूत विषयों पर काम करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि भोजपुरी और छत्तीसगढ़ी भाषाओं में काफी समानताएं हैं। दोनों क्षेत्रों में पारिवारिक मूल्यों और सामाजिक सोच को महत्व दिया जाता है। बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश की तरह छत्तीसगढ़ में भी पारिवारिक कहानियों को दर्शकों का समर्थन मिल सकता है।

2027 में सपा की हार और भाजपा की बड़ी जीत का दावा

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर रवि किशन ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी को हार का सामना करना पड़ेगा और भाजपा बड़ी जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद उत्तर प्रदेश में बड़े बदलाव हुए हैं।

पहले बिजली के बिल आते थे, लेकिन बिजली नहीं आती थी। प्रदेश में बाहुबलियों और माफियाओं का प्रभाव था, लेकिन अब परिस्थितियां बदल गई हैं। उनके मुताबिक, उत्तर प्रदेश बीमारू प्रदेश की छवि से निकलकर उत्तम प्रदेश बनने की दिशा में आगे बढ़ा है।

रवि किशन ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता सब समझती है और आने वाले विधानसभा चुनाव में विपक्ष को हार का सामना करना पड़ेगा।

Gen Z पर बोले- युवा देश की आत्मा हैं

युवा पीढ़ी यानी Gen-Z पर रवि किशन ने कहा कि युवा देश की आत्मा हैं। आने वाले समय में यही पीढ़ी संसद से लेकर विधानसभा तक देश की जिम्मेदारी संभालेगी। युवा इंजीनियर बनेंगे, सेना में जाएंगे और देश को आगे बढ़ाएंगे।

रवि किशन ने कहा, “मैं भगवान नहीं हूं, मनुष्य हूं। मैं भी आप लोगों की तरह ही एक इंसान हूं।” उन्होंने कहा कि युवाओं से जुड़ने के लिए खुद को सामान्य इंसान की तरह पेश करना और उनकी सोच को समझना जरूरी है।

मीम्स पर बोले- दो दिन शांत रहिए, लोग घबरा जाते हैं

अपने ऊपर बनने वाले मीम्स को लेकर रवि किशन ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, “लोगों ने नींबू फेंका, हमने उसका शरबत बना लिया।” ऐसी परिस्थितियों में दो दिन शांत रहना चाहिए। यह सब कुछ समय के लिए होता है, लेकिन कई लोग घबरा जाते हैं और गलत कदम उठा लेते हैं। उनके मुताबिक, विपरीत परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखना जरूरी है।

राजनीति में सीखने का अवसर मिला

रवि किशन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उन्हें संगठन और समाज के लिए बहुत कुछ सीखने का अवसर मिला है। एक कलाकार के रूप में रामलीला के जरिए अपनी संस्कृति और धर्म का प्रचार करना उनके लिए खास है।

उन्होंने कहा कि यूपी चुनाव और दूसरी व्यस्तताओं के कारण फिलहाल वे विदेश दौरों के लिए समय नहीं निकाल पा रहे हैं। उनका पहला कर्तव्य गोरखपुर और पूर्वांचल की जनता के प्रति है। साथ ही, पार्टी के प्रचार की जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि महादेव और प्रभु राम की कृपा से आगे भी सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए ऐसे प्रयास जारी रहेंगे।

गरबा प्रोग्राम में रवि किशन के साथ युवा जमकर झूमे।

गरबा कार्यक्रम में रवि बोले- मेहनत से पीछे मत हटो

महाराजा अग्रसेन भवन में आयोजित गरबा प्रोग्राम में रवि किशन के साथ युवा जमकर झूमे। उन्होंने मंच से कहा कि जब कोई साथ न दे, तो भगवान शिव को याद करना चाहिए। ईमानदारी का रास्ता कभी नहीं छोड़ना चाहिए और मेहनत करते रहना चाहिए। सफलता जरूर मिलती है।

देसी अंदाज ने खींचा ध्यान, बोले- छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया

डांडिया और रास गरबा के बीच रवि किशन ने अपने देसी अंदाज से दर्शकों का ध्यान खींचा। उनके पहुंचने से उत्सव में उत्साह बढ़ गया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू और बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक भी मौजूद रहे।

मिर्जापुर मूवी के बब्बन बबुआ ने डांडिया शो में खूब रंग जमाया।

शिव को याद करो, मेहनत से पीछे मत हटो

रवि किशन ने कहा कि मुश्किल वक्त में जब कोई साथ देने वाला न हो, तब भगवान शिव को याद करना चाहिए। इंसान को ईमानदारी के रास्ते पर चलते हुए मेहनत करते रहना चाहिए। मेहनत और ईमानदारी से सफलता जरूर मिलती है।

पहले नाम कमाओ, पैसा अपने आप आएगा

रवि किशन ने मंच से पहचान बनाने और पैसा कमाने से जुड़े अपने चर्चित डायलॉग भी सुनाए। उनके फिल्मी अंदाज ने गरबा उत्सव में रंग जमा दिया। उन्होंने कहा कि पहले नाम कमाओ, पैसा अपने आप आएगा।

…………………….

इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

रवि किशन बोले- राहुल गांधी खो चुके हैं मानसिक संतुलन: रायपुर में कहा- इनकी मानसिकता PM को हरा नहीं पा रही, मारपीट पर उतारू

रायपुर एयरपोर्ट पर भाजपा सांसद और एक्टर रवि किशन ने कांग्रेस समेत विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी मानसिक संतुलन खो चुके हैं और मारपीट पर उतारू हैं। इनकी मानसिकता प्रधानमंत्री मोदी को हरा नहीं पा रही है। अब ये हाईजैक करने पर आ गए हैं। पढ़ें पूरी खबर…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!