'बॉस स्कैम' को लेकर एडवाइजरी जारी:पुलिस ने साइबर ठगों से बचने के लिए लोगों को किया अलर्ट
साइबर ठग अब कंपनियों के बॉस, वरिष्ठ अधिकारी या बिजनेस पार्टनर बनकर कर्मचारियों को निशाना बना रहे हैं। वे व्हाट्सएप, ई-मेल और एसएमएस के जरिए तत्काल पैसे ट्रांसफर करने, गिफ्ट कार्ड खरीदने या गोपनीय डेटा साझा करने का दबाव डालते हैं। राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने इस तरह की ठगी को लेकर आमजन, कंपनियों के मैनेजर, अकाउंटेंट और कर्मचारियों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। धौलपुर पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बताया कि साइबर अपराधी पहले कंपनी, उसके वरिष्ठ अधिकारियों, ई-मेल पैटर्न, संपर्क नंबर और सोशल मीडिया से जुड़ी जानकारी जुटाते हैं। इसके बाद वे वरिष्ठ अधिकारी की पहचान अपनाकर कर्मचारी से संपर्क करते हैं। विश्वास पैदा करने के लिए ठग वास्तविक नाम, पद और प्रोजेक्ट से जुड़ी जानकारी का इस्तेमाल करते हैं। सावधानी के जरिए ठगी से बचा जा सकता है
Source link

