जोधपुर नगर-निगम चुनाव में 41 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया:बीजेपी-कांग्रेस के नेता बागियों को मनाने में जुटे; नाम वापसी का आज आखिरी दिन
जोधपुर नगर निगम चुनाव में नाम वापसी का आज अंतिम दिन है। चुनाव मैदान में डटे कैंडिडेट्स में बड़ी संख्या में कांग्रेस और भाजपा के बागी हैं। नाम वापसी के बाद तस्वीर साफ हो सकेगी। दोनों दल नाराज कैंडिडेट्स को मनाने में जुटे हैं। नामांकन के आखिरी दिन 11 निर्दलीय उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। वहीं इससे पूर्व बुधवार को नामांकन वापसी के दौरान कुल 41 कैंडिडेट्स ने अपने नामांकन वापस लिए थे। इनमें वार्ड संख्या 66 में सर्वाधिक 4 अभ्यर्थियों ने नामांकन वापस लिया।
Source link

