मंडी में पुल की रेलिंग से टकराया टिप्पर:अचानक हुआ बेकाबू, शीशा टूटा, नीचे गिरने से युवक की मौत




मंडी जिले के पधर क्षेत्र में निर्माणाधीन पधर-बिजनी सुपर हाईवे पर साहल के पास देर रात एक सड़क हादसा हो गया। यहां एक टिप्पर अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकरा गया। हादसे में टिप्पर का अगला शीशा टूट गया और केबिन में बैठा एक युवक शीशे से बाहर निकलकर सड़क पर गिर गया। गंभीर रूप से घायल युवक की मंडी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, टिप्पर ड्राइवर भूपेंद्र कुमार टिप्पर को पधर से मंडी ले जा रहा था। साहल के पास पहुंचने पर टिप्पर अचानक अनियंत्रित हो गया और पुल की रेलिंग से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि टिप्पर का सामने वाला शीशा टूट गया। इसी दौरान केबिन में बैठे साहल निवासी सतीश कुमार सड़क पर गिर गए। हादसे में सतीश कुमार को गंभीर चोटें आईं। मामले की जांच में जुटी पुलिस हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायल युवक को पधर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने शुरुआती इलाज किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें मंडी अस्पताल रेफर कर दिया गया। मंडी अस्पताल में इलाज के दौरान सतीश कुमार की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पधर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की वजहों की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और यह पता लगाया जा रहा है कि टिप्पर अचानक अनियंत्रित क्यों हुआ। पुलिस द्वारा जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। एसपी मंडी विनोद कुमार ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे की वजहों की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिवार को सौंपा जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!