जगराओं में गिद्धड़विंडी कृषि सोसाइटी का चुनाव संपन्न:निर्विरोध चुने गए 11 सदस्य, ग्रामीणों ने नई कमेटी को शुभकामनाएं दी




लुधियाना जिले में जगराओं के गांव गिद्धड़विंडी में कृषि सहकारी सोसाइटी का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में सर्वसम्मति से संपन्न हो गया। सोसाइटी की नई कमेटी के लिए कुल 11 सदस्यों को बिना किसी मुकाबले के निर्विरोध चुना गया। सर्वसम्मति से चुने गए इन सदस्यों में दर्शन सिंह, जगजीत सिंह कामरेड, मनी गर्ग, हरी सिंह, अमृतपाल सिंह खैहरा, जसपाल पाला किसान ढाबा, सुखदेव सिंह डेयरी वाले, अमनप्रीत सिंह कामरेड, जसवंत सिंह शेरेवाल, जसपाल कौर और जगजीत कौर शामिल हैं। चुनाव के बाद नए चुने गए सदस्यों ने उन पर भरोसा जताने के लिए सोसाइटी के सभी सदस्यों और गांववालों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि नई कमेटी सोसाइटी के कामकाज को पारदर्शी, सुचारू और किसानों के हित में चलाने के लिए पूरी ईमानदारी से काम करेगी। किसानों की जरूरतों और समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने की कोशिश की जाएगी। गांव वालों ने चुनाव प्रक्रिया को बताया सहमति की मिसाल गांववालों ने सर्वसम्मति से हुई इस चुनाव प्रक्रिया को आपसी भाईचारे, एकता और सहमति की मिसाल बताया। ग्रामीणों ने नई कमेटी के सदस्यों को शुभकामनाएं दी और उनका सम्मान भी किया। इस मौके पर सरपंच सुखदेव सिंह सेबी, अमनदीप खैहरा, कुलदीप सिंह, अजैब सिंह, चरण सिंह, प्रीतम चंद, सुखमंदर सिंह, परमजीत सिंह, रजिंदरपाल सिंह, बूटा सिंह, दविंदरपाल सिंह, तरसेम सिंह, जोत खैहरा, जोगिंदर सिंह शेरेवाल, गुरप्रीत सिंह शेरेवाल और हरदीप सिंह समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!