सफाई में लापरवाही पर निगम सख्त,ठेकेदार पर 10 हजार जुर्माना:बिलासपुर में औचक निरीक्षण में कम मिले सफाई कर्मचारी; स्वच्छता निरीक्षक-सुपरवाइजर की सैलरी कटी




बिलासपुर में मुख्य सड़कों की सफाई में कमी मिलने पर नगर निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। अपर आयुक्त खजांची कुम्हार ने सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान निर्धारित संख्या से कम सफाई कर्मचारी मिलने पर ठेकेदार संदीप राय पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। कार्यस्थल से गायब मिलने पर वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक पंकज तांती और जोन क्रमांक 5 के वार्ड क्रमांक 34 के सुपरवाइजर दिनेश मंगरू का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए। दोनों कर्मचारी ड्यूटी के दौरान मौके पर मौजूद नहीं थे। वार्ड में गंदगी मिलने पर दो सुपरवाइजरों पर कार्रवाई जोन क्रमांक 6 के वार्ड क्रमांक 38 में ड्यूटी के दौरान गंदगी और कचरा फैला मिला। इस पर सुपरवाइजर राकेश समुद्र और राकेश राही का भी एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए। सड़क पर रेत-गिट्टी रखने पर 12 हजार जुर्माना धानमंडी रोड के निरीक्षण के दौरान सड़क पर रेत और गिट्टी रखकर रास्ता बाधित करने का मामला सामने आया। निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए 4 ट्रैक्टर रेत और 2 ट्रैक्टर गिट्टी जब्त की। मामले में लोचन चंद्रा पर 8 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। सड़क पर कचरा फैलाने पर दुकानदार पर जुर्माना कोनी क्षेत्र में सड़क पर कचरा फैलाने पर दुकानदार अनीश गुप्ता के खिलाफ कार्रवाई की गई। निगम ने उस पर 2 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। सफाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं अपर आयुक्त खजांची कुम्हार ने सफाई विभाग के अधिकारियों तथा कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शहर की सफाई व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सफाई श्रमिकों की तय समय, संख्या में उपस्थिति, नियमित सफाई, कचरा उठाव और सार्वजनिक स्थानों की सफाई की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए। शहर को साफ रखना सभी की जिम्मेदारी अपर आयुक्त ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित रखना है। काम में लापरवाही करने वालों पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। निगम प्रशासन ने नागरिकों, व्यापारियों से सार्वजनिक स्थानों, सड़कों और नालियों में कचरा या निर्माण सामग्री नहीं डालने की अपील की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!